Priyanka Chopra In Stunning Satin: प्री-ग्रैमी अवॉर्ड्स में सैटिन गाउन में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
Priyanka Chopra In Stunning Satinप्रियंका-निक अक्सर अपने फैन्स के लिए PDA तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही निक ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था मेरी पसंदीदा हंसी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra In Stunning Satin: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्री-ग्रैमी अवॉर्ड्स की अपनी हॉट तस्वीरें की वजह से एक बार फिर खबरों में छा गई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका डिज़ाइनर निकोलस जेबरा के हॉल्टर नेक सैटिन ग्राउन में नज़र आई थीं। आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए प्रियंका अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नज़र आईं।
प्रियंका और निक जोनस अक्सर अपने फैन्स के लिए PDA तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही निक ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी पसंदीदा हंसी'। इससे पहले इस कपल की बीच वेकेशन की भी कई तस्वीरें वायरल हो रही थीं। ये ग्लोबल कपल साफ तौर पर शादी के बाद एक दूसरे का साथ पूरी तरह एंजॉय कर रहा है।
So gorgeous ✨ @priyankachopra Pre Grammy party #priyankachopra
प्रियंका अपने ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उन्हें निक जोनस के साथ डीप नेकलाइन ड्रेस में न्यूयॉर्क में देखा गया था। प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'डबल ट्रबल'।
पिछले साल मेट गाला इवेंट में शिरकत करते हुए प्रियंका और निक सभी हेडलाइन्स में छाए हुए थे। प्रियंका ने जहां अपने ग्लैम को बरकरार रखने के लिए डिओर का खूबसूरत गाउन पहना था, वहीं निक ने इसी ब्रैंड का सूट पहना था। बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड में भी हर तरफ इसी जोड़ी की चर्चा थी। सिर्फ इतना ही चाहे लंच हो या फिर डिनर, इस कपल की कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।