Isha Ambani's Blush Pink Lehenga: किसी भी शादी के लिए परफेक्ट है ईशा अंबानी का ये ब्लश पिंक लहंगा
Isha Ambanis Blush Pink Lehengaमुकेश अंबानी और नीता अंबानी की खूबसूरत बेटी आजकल अपने लेटेस्ट पिंक लुक से देश भर में छाई हुई हैं। अपने फैशन सेन्स से ईशा अक्सर सबको चौंका देती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Isha Ambani's Blush Pink Lehenga: किसी भी खूबसूरत लड़की के लिए स्टाइलिश दिखना बेहद आसान है, लेकिन वहीं, ग्लैमेरस, एलीगेंट और ग्रेसफुल दिखना आसान नहीं है। एक ऐसी स्टनर जो लगातार अपने खूबसूरत और ट्रेंडी फैशन सेन्स से हम सभी को इम्प्रेस कर रही हैं, वह हैं ईशा अंबानी।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की खूबसूरत बेटी आजकल अपने लेटेस्ट पिंक लुक से देश भर में छाई हुई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला के गोल्ड और रेड लहंगे में सभी को चौंका दिया था। और अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वह छाई हुई हैं।
ईशा हर बार अपने चाहने वालों के लिए एक से एक फैशन गोल्स सेट करती हैं। अपने बालों से लेकर ग्लौसी लिप्स तक इशा जो भी चुनती हैं वह सबसे अलग होता है। ईशा ने हाल ही में अपनी कज़िन न्यनतारा कोठारी की प्री-वेडिंग फेस्टीविटीज़ में एक से एक फैशन स्टेटमेंट्स पेश कर रही हैं।
ईशा को सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने स्टाइल किया था। वह अबु जानी और संदीप खोसला की क्रिएशन ब्लश पिंक लहंगे में नज़र आई थीं। इस लक्ज़री लहंगे और चोली में महीन कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने पारदर्शी दुपट्टा लिया था। इस लहंगे सेट में पफ्ड स्लीव्ज़ और शिमरी बॉर्डर था।
ईशा ने अपने लुक को आकर्षक डायमंड चोकर, इयररिंग्ज़ और डायमंड के कड़े और रिंग के साथ स्टाइल किया था। वहीं, उनका मेकअप उनके पसंदीदा आर्टिस्ट वर्दान नायक ने किया था, जो काफी हल्का था। अगर आप भी अपनी दोस्त या फिर किसी रिश्तेदार की शादी छा जाना चाहती हैं, तो यह लहंगा परफेक्ट है।