Hair Mask: कुदरती तौर पर बालों की समस्याओं का इलाज करता है नारियल तेल का मास्क, जानिए रेसिपी
Hair Mask बालों की हेल्थ के लिए जितनी तेल मसाज जरूरी है उतना ही मास्क लगाना भी जरूरी है। नारियल तेल का मास्क आपके बालों को तंदुरूस्त रखेगा। अगर आपके बाल रूखे और बेजान है तो आप नारियल के तेल का मास्क लगाएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। नारियल का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों के विकास में मदद कर सकते हैं। यह आपके बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। नारियल तेल से बालों की मसाज करने से बाल जानदार रहते हैं। ये बालों पर प्राकृतिक कंडीशनर के रुप में काम करता है, बालों को नर्म और चमकदार बनाता है।
नारियल का तेल पूरी तरह प्राकृतिक है, इसमें किसी तरह के कोई रसायनिक पदार्थ मौजूद नहीं होते। इस तेल के कोई साइड इफेक्ट नहीं है। नारियल का तेल आपकी स्कैल्प को डैंड्रफ से महफूज रखता है। अगर आपके बाल रूखे और बेजान है तो आप नारियल के तेल का मास्क लगाएं। नारियल के तेल के मास्क से बाल नर्म, मुलायम और चमकदार बनेंगे। बालों को कंडीश्नर मिलेगा। आइए जानते हैं कि घर में नारियल का मास्क कैसे तैयार करें।
हेयर मास्क
बालों की देखभाल के लिए बालों पर तेल की मसाज करना बेहद जरूरी है। अगर आपके बाल रूखे बेजान है तो आप नारियल के तेल का मास्क बनाएं और उसे बालों पर लगाएं। मास्क से आपके बालों की समस्याएं दूर होंगी और बाल चमकदार बनेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे हम घर में हेयर मास्क को तैयार करें।
सामग्री :
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 नींबू का जूस
- 2 चम्मच शहद
कैसे लगाएं? :
1.सभी तेलों को अच्छी तरह से मिलाएं।
2.तैयार मास्क को पहले बालों की लंबाई में लगाएं।
3.फिर तेल को बालों की जड़ों में भी लगाएं।
4.इसके बाद गर्म पानी में मोटे तौलिया को डुबो दें।
5.तौलिया को निचोड़कर बालों में लपेट लें।
6.20-30 मिनट तक बंधा रहने दें।
7.हल्के शैम्पू से बालों को धो लें।
8.बालों को हवा में ही सूखने दें।
9.या कोल्ड हेयर ड्रायर से सुखाएं।
10. इस मास्क को दस दिन में एक बार लगाएं।
Written By: Shahina Noor