शादी में सजना चाहती हैं तो स्मोकी आई मेकअप करें, आंखों को दिलकश लुक देता है ये मेकअप
आंखों का स्मोकी लुक काफी ग्लैमरस लगता है। आंखों पर किया जाने वाला यह मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है और हमेशा स्टाइल में रहता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लॉकडाउन में ढील मिलते ही शादियों का दौर शुरु हो गया। शादी में बेशक कम ही महमान मौजूद रहें, लेकिन सजना तो लाजमी ही होता है। अगर आप भी शादी में जाने की तैयारी कर रही है तो आंखों पर स्मोकी लुक बेहद फबेगा। आंखों का स्मोकी लुक काफी सेक्सी और ग्लैमरस लगता है। आंखों पर किया जाने वाला यह मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है और हमेशा स्टाइल में रहता है। आप भी शादी में ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक पाना चाहती हैं तो स्मोकी आई मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।
आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए सबसे जरूरी है कि सही रंगों का चुनाव किया जाएं। कोई भी कलर का इस्तेमाल सही नहीं होता है, स्मोकी आई के लिए आपको ड्रेस और पार्टी थीम के हिसाब से रंगों का चयन करना चाहिये। कम से कम तीन कलर्स को सेलेक्ट कर लें, इससे क्लासी लुक आएगा। आप चाहें तो ब्लैक और ग्रे कलर भी चुन सकते है। इसके अलावा, ब्राउन और ब्रोंज कलर भी चुन सकती हैं।
कंसीलर लगाएं- आंखों को स्मोकी लुक देने से पहले कंसीलर लगाएं ताकि आंखों के आसपास पड़े डार्क सर्कल आदि अलग से न चमकें। कंसीलर का लाइट शेड को सेलेक्ट करें।
पाउडर का चयन करें- अगर आप स्मोकी आईमेकअप के लिए ब्लैक, ब्राउन या ग्रे कलर को सेलेक्ट कर चुकी है तो इन्हे आंखों पर एप्लाई करने से पहले पाउडर का इस्तेमाल भी करें। अगर आंखें छोटी हो तो आप आईलाइनर का भी यूज कर सकती हैं। लाइनर को लम्बाई में लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी सी दिखेगी।
अनडन लुक बनाएं- एक आईशैडो ब्रश लें और हल्का सा अनडन लुक दें, मतबल स्मज सा लुक आएं। इससे आंखों पर पूरा स्मोकी लुक आता है। आप चाहें तो कॉटन बॉल या ब्रश से भी ऐसा लुक ला सकती हैं।
हल्के शेड का चयन करें- क्लासिक लुक देने के लिए हल्के शेड को सेलेक्ट करें। आप शिमर शेड को भी यूज कर सकती है लेकिन टोन ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए।
मिडियम टोन का इस्तेमाल करें- आजकल आंखों में स्मोकी लुक में भी मीडियम टोन का यूज ज्यादा ट्रेंड में है।
फ्लूफी ब्लेंडिंग ब्रश- आंखों पर स्मोकी लुक देने के लिए फ्लूफी ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। लैश लाइन पर डार्क शेड का यूज करें। पलकों की बनावट को थोड़ा सा शॉर्प करें। इससे लुक ज्यादा हॉट और ग्लैमरस आएगा।
आईब्रो को हाईलाइट कर दें- स्मोकी लुक देने के लिए अपनी आईब्रो को हाईलाइट करें। इससे आई मेकअप ज्यादा उभरक आएगा।
मस्कारा के कई कोट लगाएं- स्मोकी लुक देने के लिए जरूरी होता है मस्कारा के कई कोट लगाएं जाएं। इससे पलकों में भारीपन आएगा और काफी डार्क दिखेगी।
Written By Shahina Noor