Move to Jagran APP

Strong Nails : नाखून जल्दी टूट जाते हैं या बढ़ते नहीं, तो इन उपायों को अपनाएं

Strong Nails लंबे और मजबूत नाखून आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। अगर आपके नाखून जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं तो परेशान नहीं होइए बल्कि इन घरेलु चीजों का इस्तेमाल करके आप जल्द ही नाखूनों की ग्रोथ बढ़ा सकती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:47 PM (IST)
Strong Nails : नाखून जल्दी टूट जाते हैं या बढ़ते नहीं, तो इन उपायों को अपनाएं
जल्दी नाखून लंबे करना चाहती हैं तो इन नुस्खों को अपनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दीवाली का त्योहार बेहद नजदीक है। दीवाली की तैयारियां हम पूरे साल करते हैं तब भी कुछ ना कुछ कमी रह ही जाती है। इस दिन महिलाओं का सजना संवरना अपने आप में बेहद खास होता है। महिलाएं जितना ख्याल अपनी स्किन का रखती हैं उतना ही ख्याल अपने नाखूनों का भी रखती हैं। लंबे और मजबूत नाखून आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। लेकिन कुछ लेडीज के नाखून जल्दी-जल्दी टूटने लगते है इसलिए वो लंबे नहीं कर पाती। आप भी दीवाली पर लंबे नाखून करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ देसी नुस्खों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपना कर आप अपने नाखून लंबे और मजबूत कर सकती हैं।

loksabha election banner

नाखूनों पर नींबू का रस लगाएं:

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो नाखूनों को बढ़ने में बेहद मदद करता है। आप गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और उसमें पांच मिनट तक हाथों को डुबाएं। इसके बाद हाथों को साफ पानी से वॉश कर लें। ऐसा करने से आपके नाखून मजबूत और लंबे होंगे।

नारियल तेल से करें नाखूनों की मसाज:

नारियल का तेल जितना स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है उतना ही नाखूनों के लिए भी फायदेमंद है। आप नारियल तेल को हल्का सा गर्म करके उससे नाखूनों की मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे नाखून मजूबत और लंबे भी होंगे।

टमाटर का रस नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाएगा:

टमाटर का रस भी आपके नाखूनों को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप टमाटर के रस से नाखूनों की मसाज करें, इससे आपके नाखून मजबूत होंगे।

अंडा और संतरे का रस भी नाखूनों के लिए जरूरी:

नाखूनों को लंबा करने के लिए आप अंडा और संतरे का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच संतरे का रस मिलाएं। दोनों को मिक्स करके इस पेस्ट को नाखूनों पर लगा कर अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे नाखूनों पर लगा छोड़ दें और 10 मिनट बाद वॉश करें। 

                          Written By :Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.