Move to Jagran APP

Holi 2021 Bollywood Style: इस बार होली पर ट्राई करें रंगीन आउटफिट, इन 5 सिलेब्ज़ से टिप्स!

Holi 2021 Bollywood Style अब वो दिन गए जब लोग होली पर पुराने गंदे कपड़े पहना करते थे क्योंकि होली के रंग कपड़ों को खराब कर देते थे। हालांकि अब लोगों में जागरुकता बढ़ी है ऑर्गैनिक रंगों का उपयोग शुरू हुआ इसलिए अब आप फैशनेबल कपड़े भी पहन सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:29 PM (IST)
इस बार होली पर ट्राई करें रंगीन आउटफिट, इन 5 सिलेब्ज़ से टिप्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2021 Bollywood Style: जब बात आती है रंगों के त्योहार होली की तो बॉलीवुड रंगों से भर जाता है। इस साल ये खुशियों का त्योहार 29 मार्च यानी आने वाले सोमवार को मनाया जाएगा। ज़ाहिर है ऐसे में बॉलीवुड सिलेब्ज़ का ग्लैम भी कुछ कम नहीं होगा। होली पर भले ही सफेद रंग सबसे पॉपुलर दिखता है, लेकिन होली पर इस बार फीके नहीं बल्कि कुछ रंगीन स्टाइल अपनाएं। 

loksabha election banner

अब वो दिन गए जब लोग होली पर पुराने गंदे कपड़े पहना करते थे, क्योंकि होली के रंग कपड़ों को खराब कर देते थे। हालांकि, अब लोगों में जागरुकता बढ़ी है, ऑर्गैनिक रंगों का उपयोग शुरू हुआ, इसलिए अब आप फैशनेबल कपड़े भी पहन सकते हैं। इस होली पर क्यों न अपने पसंदीदा सिलेब से प्रेरणा लेकर तैयार हों।

1. सफेद सूट और रंगीन दुपट्टा 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

सफेद सूट के साथ रंगीन दुपट्टा होली के लिए परफेक्ट चॉइस रहेगी। आप सूट में अनारकली, अंगरखा या फिर पटियासा सलवार कमीज़ के साथ रंगबिरंगा दुपट्टा पहन सकते हैं।

2. सफेद टॉप और डेनिम शॉर्ट्स

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

गर्मियों के मौसम में इससे बेहतर कॉम्बीनेशन और क्या हो सकता है। शनाया कपूर से प्रेरणा लेकर आप डेनिम की जगह किसी और रंग के शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं। 

3. मैक्सी ड्रेस 

 

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

एक फ्लोई सफेद मैक्सी ड्रेस आपके समर लुक को पूरा कर देती है, फिर चाहे पार्टी हो या फिर लंच डेट। तो क्यों न इस बार होली पर भी इसे आज़माया जाए। हिना खान का मैक्सी ड्रेस लुक इस बात को साबित कर रहा है कि मौका कोई भी हो आप मैक्सी ड्रेस को पहन सकती हैं।

4. सफेद सूट और सिल्वर जूलरी 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

बोहो स्टाइल पसंद है, तो क्यों न होली पर सफेद सूट के साथ सिल्वर जूलरी को स्टाइल किया जाए। इस लुक के लिए आप सारा अली खान से टिप्स ले सकती हैं।

5. मैचिंग एथनिक लुक

 

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

होली पर आपको अपने पार्टनर के साथ मैचिंग लुक आज़माने का एक बहाना मिलता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बोहो चिक लुक से टिप्स लें और इस होली पर छा जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.