Move to Jagran APP

Haritalika Teej 2019 Face Packs: ये 5 फेसपैक्स बनाएंगे आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत

अगर आप भी इस खास दिन अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो हम आपको दे रहे हैं कुछ खास टिप्स। जानें ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आपको घर बैठे देंगे दमकती त्वचा

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 12:43 PM (IST)
Haritalika Teej 2019 Face Packs: ये 5 फेसपैक्स बनाएंगे आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत
Haritalika Teej 2019 Face Packs: ये 5 फेसपैक्स बनाएंगे आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Haritalika Teej 2019 Face Packs: भारत में महिलाएं हरतालिका तीज बड़े धूमधाम से मनाती हैं। साथ ही तीज का त्योहार अनुष्ठान देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन को समर्पित करता है। देवी पार्वती को तीज माता के नाम से भा जाना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता गौरी और भगवान भोले नाथ की आराधना करती हैं। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल भादो माह की शुक्‍ल पक्ष तृतीया को आता है।

loksabha election banner

इस त्योहार की खास बात यह है कि इस मौके पर महिलाएं या लड़कियां सुंदर से सुंदर कपड़े पहनती हैं और अच्छी तरह तैयार होती हैं। अगर आप भी इस खास दिन अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं, तो हम आपको दे रहे हैं कुछ खास टिप्स। जानें ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आपको घर बैठे देंगे दमकती त्वचा:

बेसन और मलाई फेसपैक
बेसन में मलाई, नींबू और हल्दी मिलाकर फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मलाई को मिला लें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर सादे पानी से धो लें।   

बेसन और खीरा
बेसन में खीरे का रस और दही मिलाकर लगाने से आपको फैशियल जैसा ग्लो मिल सकता है। दो चम्मच बेसन में दो चम्मच खीरे का रस मिला लें और पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर धो लें। 

अंडे का फेसपैक
अंडे का सफेद हिस्सा स्किन को पर्याप्त पोषण देता है, साथ ही अंडा स्किन के पोर्स तक जाकर गंदगी को साफ करता है। अंडे के सफेद हिस्से को चेहरे पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी के फायदे कई हैं इसलिए इसे कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसका फेसपैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।  

नींबू और बेसन
नींबू एसिडिक होता है जिसको चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं। आप सिर्फ बेसन में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको इन्सटेंट ग्लो मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.