Hair Fall In Monsoon: बारिश के मौसम में होता है झड़ते हैं बाल, तो आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय
Hair Fall In Monsoon बारिश के मौसम में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ जाती है। मौसम में नमी के कारण बालों रूखे और तेलीय लगने लगते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Fall In Monsoon: आजकल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। दुनियाभर की कई महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। इसके साथ ही जब मानसून आता है, तो ये समस्या और बढ़ जाती है। बारिश के दिनों में उमस की वजह से बाल ज़्यादा गिरने लगते हैं। साथ ही मानसून में कई ऐसे कीटाणु भी फैलते हैं, जिनकी वजह से इंफेक्शन हो जाता है।
कोरोना वायरस महामारी का कहर अभी भी हम सबके सिर पर मंडरा रहा है, जिसकी वजह से तनाव भी बढ़ता जा रहा है। तनाव भी बाल झड़ने की वजह है।
मानसून में क्यों ज़्यादा झड़ते हैं बाल
मानसून में मौसम गर्म होने के साथ उमस भरा भी हो जाता है। हवा में मौजूद नमी बालों को रूखा और तेलीय बना देती है। इसकी वजह से लोग बालों को ज़्यादा धोने लगते हैं। कैमिकल्स से भरपूर शैम्पू आपके बालों को ज़्यादा नुकसान पहुंचाता है, और बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो जहां आम मौसम में 50 बाल गिरते हैं, वहीं मानसून के दौरान दिन में 150 प्रतिशत ज़्यादा बाल झड़ सकते हैं।
इन 5 तरीकों से मानसून में भी पाएं खूबसूरत बाल
हालांकि, बाल ज़्यादा गिरने की समस्या सिर्फ इस मौसम की ही है। ये समस्या मौसम में बदलाव के साथ अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन फिर भी आप बाल झड़ने से परेशान है, तो ये 5 घरेलू उपाय आज़मा सकती हैं।
1. तेल से मसाज
बालों में जड़ों से लेकर नीचे तक तेल अच्छी तरह लगाएं। बालों में तेल की मसाज ज़रूरी होती है, क्योंकि इससे आपके बालों को कंडिशनिंग मिलती है। साथ ही तेल में मौजूद पोषण आपके बालों को स्वस्थ बनाता है। साथ ही इससे बाल मज़बूत होते हैं और कम गिरते हैं।
2. स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल
इस मौसम में जितना हो सके उतना स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल न करें। स्ट्रेटनर, हेयर कर्लर जैसी चीज़ें बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए ऐसे मौसम में बाल धोने का बाद गिले बालों में ही कंघी करें ताकि वह उलझे नहीं।
3. खाने में प्रोटीन शामिल करें
हमारे बाल और नाखून केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। अगर आपके बाल ज़रूरत से ज़्यादा झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे प्रोटीन की कमी हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में दालें, फलीदार पौधे और अंडे जैसी चीज़ों को शामिल करें। ये आपके बालों को मज़बूती देंगे।
4. हेयर मास्क लगाएं
बालों की एक्स्ट्रा केयर के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को शैम्पू और कंडिशनर से धोने से पहले हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए अंडे, केले, दही का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. तौलिए से नहीं ऐसे सुखाएं बाल
बालों को धाने के बाद उन्हें तौलिए नहीं बल्कि टी-शर्ट की मदद से सुखाएं। तौलिए से बाल फ्रिज़ी हो जाते हैं और गिरने भी लगते हैं। इसके लिए आप कॉटन की टी-शर्ट का इस्तेमाल करें।
Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।