Taimur's Fashion Goals: काउबॉय से लेकर एथनिक लुक तक ऐसा है तैमूर अली खान का स्टाइल
Taimurs Fashion Goals बात बस इतनी है कि तैमूर जब भी नज़र आते हैं वह हमेशा बेहद स्टाइलिश और डैपर लग रहे होते हैं कि जो भी उन्हें देखता है वह उनकी क्यूटनेस का दीवाना हो जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Taimur's Fashion Goals: करीना कपूर खान आज बॉलीवुड की फैशनिस्टा बन चुकी हैं, ऐसे में उनके बेटे तैमूर अली खान कैसे पीछे रह सकते हैं। तैमूर इस वक्त सिर्फ 3 साल के हैं, लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी दिलचस्प है। जब भी तैमूर बाहर क़दम रखते हैं एक नए स्टाइल स्टेटमेंट में नज़र आते हैं। ज़ाहिर है वह ख़ुद अपने आउटफिट नहीं चुनते। उनके इस स्टाइलिश लुक के लिए उनके फैशनेबल पैरेंट्स करीना कपूर खान और सैफ अली खान ही हैं, जो हर बार इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनका बेटा भीड़ में सबसे अलग लगे।
बात बस इतनी है कि तैमूर जब भी नज़र आते हैं, वह हमेशा बेहद स्टाइलिश और डैपर लग रहे होते हैं, कि जो भी उन्हें देखता है वह उनकी क्यूटनेस का दीवाना हो जाता है।
इसलिए ये कहना ग़लत नहीं होगा कि जूनियर तैमूर अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर हैं, और हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। ये सुर्खियां उन्हें विरासत से मिली हैं। जब से तैमूर पैदा हुए हैं तब से लाइमलाइट में हैं, और मीडिया में उनकी ख़बरें आए दिन पब्लिश होती रहती है।
चाहे स्मार्ट कैज़ुअल्स हों ये फिर पारंपरिक कपड़े, तैमूर हर लुक में सबका दिल जीत लेते हैं। कपूर फैमिली की शादी में तैमूर को अपनी मम्मी करीना के साथ एक जैसे मैचिंग कपड़ों में देखा गया था। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर उनकी मां के साथ देखा गया। जहां करीना कपूर अपनी ऑउटफिट से लोगों को दीवाना बना रही थीं। वहीं, तैमूर अपनी मां से एक कदम आगे बढ़ते हुए लगभग काऊबॉय के अंदाज में दिखें। इस मौके पर तैमूर को ब्लू जीन्स के साथ वाइट टी-शर्ट में देखा गया, और टी शर्ट पर ' I LOVE MOM' लिखा था। जबकि पैरों में चमड़े के जूते हाई थाई वाले पहन रखें थे। उनके इस स्टाइलिश लुक से हर कोई तैमूर का दीवाना हो गया है। उनकी इस अंदाज को देखते हुए मीडिया ने उन्हें स्टाइलिश स्टार किड के नाम से नवाज़ा है।