White Wedding Lehenga: इस शादी के सीज़न में लाल नहीं सफेद लहंगे में नज़र आ रही हैं दुल्हनें
White Wedding Lehenga सफेद अब उन रंगों में से जिसे बेहद प्यार से नवाज़ा गया है यहां तक कि अब दुल्हनें भी शादी में सफेद रंग को चुनने से पीछे नहीं हट रहीं।
By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:36 AM (IST)
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Wedding Lehenga: एक समय ऐसा था जब दुल्हन को सिर्फ और सिर्फ लाल रंग से जोड़ कर ही देखा जाता था। वहीं, सफेद रंग को अच्छा रंग नहीं माना जाता था और खासकर सफेद को किसी अच्छे मौके पर तो बिल्कुल नहीं पहना जाता था। सफेद को इतना अपशगुन माना जाता था कि चाहे त्योहार हो या शादी इस रंग से सभी दूर रहते थे।
हालांकि, समय के साथ सफेद रंग के साथ जुड़ी ये मान्यता लगभग खत्म सी हो गई है और लोग खुशी के मौकों पर सफेद रंद भी पहनते हैं। सफेद अब उन रंगों में से जिसे पिछले कुछ समय से बेहद प्यार नवाज़ा गया है, यहां तक कि अब दुल्हनें भी शादी में सफेद रंग को चुनने से पीछे नहीं हट रही हैं।
अब वह दिन भी बीत गए जब शादी में दुल्हनें सिर्फ लाल या उसी तरह के रंगों के जोड़ों में ही नज़र आती थीं। आजकल, हरे लेकर नीले, नारंगी और यहां तक कि सफेद लहंगा भी काफी फैशन में आ गया है। हल्के या कहें पेस्टल रंगों से लेकर गहरे रंगों तक, अब ऐसा कोई रंग नहीं है जो दुल्हनें या लोग शादी में नहीं पहन रहे।
अपनी शादी में हर किसी को अपनी पसंद का रंग चुनने की आज़ादी होती है। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है तो आप भी लाल की जगह सफेद रंग का लहंगा पहन सकती हैं।
सफेद एक ऐसा रंग है जिसके साथ शांति, ऐश्वर्य और भव्यता जुड़ी है जो शायद ही किसी और रंग में दिखती है। आप सफेद को गोल्ड या सिल्वर के साथ भी मैच कर सकती हैं। सफेद एक ऐसा रंग है जिसे किसी भी और रंग के साथ मैच किया जा सकता है।
सफेद रंग में चाहे लंहगा हो, साड़ी हो या फिर सूट हो, इसके जैसा एलीगेंस और किसी रंग में नज़र नहीं आता। तो अगर आप भी अपनी शादी को एक हसीन याद की तरह हमेशा आंखों में बसाना चाहती हैं तो सफेद रंग के लहंगे को ज़रूर अपनाएं। हम आपके लिए लाए हैं सफेद रंग में कुछ ऐसे ऑप्शन्स जिनसे आप भी प्रेरणा ले सकती हैं।
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.