Thick And Fuller Eyebrows: मोटी और खूबसूरत आइब्रोज़ चाहिए तो आज़माएं ये 5 टिप्स
Thick And Fuller Eyebrows अलग अलग फेसकट के अनुसार अलग आइब्रो शेप अच्छी लगती हैं लेकिन इसके लिए सबसे ज़रूरी है आइब्रो का घाना और मोटा होना।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Thick And Fuller Eyebrows: घनी और खूबसूरत आकार की आइब्रो, चेहरे को आकर्षक बनाती हैं। यही वजह है कि आजकल पुरुष भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। वैसे तो अलग अलग फेसकट के अनुसार, अलग आइब्रो शेप अच्छी लगती हैं लेकिन इसके लिए सबसे ज़रूरी है आइब्रो का घाना और मोटा होना। हालांकि मेकअप के इस्तेमाल आइब्रो को सुंदर बनाया जा सकता है लेकिन यह नेचुरल लुक का मुकाबला नहीं कर सकता। इसके लिए ज़रूरी है इनका प्राकृतिक रूप से घना होना।
अब वो दिन गए जब पतली या स्लीक सी भौंहों का ट्रेंड था। आजकल मोटी भौंहों का ट्रेंड काफी चला हुआ है। बॉलीवुड से लेकर कई टॉप मॉडल्स को आपने मोटी आइब्रोज़ में ही देखा होगा। ऐसा मानना है कि मोटी भौंहें आपको जवान दिखने में मदद करती हैं।
कुछ लोगों की आइब्रो स्वाभाविक रूप से बड़ी होती हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ तो निराश होने की बात नहीं है। हम आपको दे रहे हैं ऐसे टिप्स जिनसे आप अपनी भौंहें मोटी कर सकती हैं।
अगर आपकी आइब्रो भी हल्की हैं तो अपनाएं नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप घर बैठे ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
1. आइब्रो घना करेगा एलोवेरा जैल
भौहों पर एलोवेरा जेल लगाने से न सिर्फ भौहें घनी होंगी बल्कि आंखों के आस पास की त्वचा भी मुलायम हो जाएगी। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा के पौधे से जेल निकाल कर इसे ग्राइंड कर लें और एक कंटेनर में रख लें। अब इसे सोने से पहले आइब्रो पर लगार हल्के हाथों से मसाज करें।
2. तेल लगाएं
अपनी आइब्रोज़ को पोषण देने से बालों को बढ़ने में मदद मिल सकती है। आप इसके लिए ज़ैतून का तेल, अरंडी का तेल (Castor Oil) और यहां तक कि पैट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप दिन में दो बार लगा सकती हैं।
3. भौंहों की मसाज
बालों की ग्रोथ के लिए आप भौंहों के अंदर मौजूद hair follicles की मसाज कर सकती हैं। आज इसके लिए एक ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं और दिन में दो बार मसाज करें।
4. थ्रेडिंग या वैक्सिंग से रहें दूर
आइब्रो को उगने में काफी वक्त लग सकता है। आप कम से कम 12 हफ्तों तक उनकी ग्रोथ होने दें। यानी उन पर थ्रेडिंग, रेज़र या किसी तरह के ट्वीज़कर का इस्तेमाल न करें। आप रोज़ाना एक ब्रश की मदद से उन्हें सवार सकती हैं। कुछ समय बाद जब आपको महसूस हो कि काफी ग्रोथ हो चुकी है तब आप उसे थ्रेडिंग या रेज़र के ज़रिए शेप दे सकती हैं।
5. इसके अलावा आप आइब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आइब्रो मोटी और थिक लगेंगी।