Move to Jagran APP

इन सर्दियों में बालों को बनाना है मज़बूत, तो सरसों के तेल का इन 3 तरीकों से करें उपयोग!

सरसों का तेल प्राकृतिक फैट्स से भरा होता है जो इसे कंडिशनर का एक अच्छा विकल्प बनाता है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और संतृप्त वसा होते हैं जो आपके बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 12:07 PM (IST)
इन सर्दियों में बालों को बनाना है मज़बूत, तो सरसों के तेल का इन 3 तरीकों से करें उपयोग!
इन सर्दियों में बालों को बनाना है मज़बूत, तो सरसों के तेल का इन 3 तरीकों से करें उपयोग!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप जानती हैं कि जिस तेल को आप रोज़ाना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं, वही तेल आपकी रूखे, फ्रिज़ी और बेजान बालों की परेशानी को दूर कर सकती है? सरसों का तेल, चाहे कोल्ड-प्रेस्ड हो या फिर हॉट प्रेस्ड, घरेलू उपाय और हेयर मास्क के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। सरसों के तेल में कुछ और चीज़ों को मिलाकर आप इसे पोषण से भरपूर हेयर पैक, मास्क या फिर ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

loksabha election banner

सरसों का तेल प्राकृतिक फैट्स से भरा होता है, जो इसे कंडिशनर का एक अच्छा विकल्प बनाता है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा, पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और संतृप्त वसा होते हैं जो आपके बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह ठंडे मौसम में आपको बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है। साथ ही यह स्कैल्प को कई तरह की समस्याओं से उबरने में मदद करता है।

आइए जानें सरसों के तेल के घरेलू उपाय

तीन तेलों का हेयर मास्क

सरसों का तेल डैंड्रफ, स्कैल्प की सूजन और बालों की कई अन्य समस्याओं में मदद करता है। अगर आपके बाल पतले हैं, तो आपको अपने बालों को मज़बूत बनाने के लिए हर कुछ हफ्तों में एक बार सरसों का तेल अपने बालों पर ज़रूर लगाना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार सरसों के तेल के इस मास्क का प्रयोग करें।

इसके लिए आपको चाहिए:

एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल

एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल

एक बड़ा चम्मच जोजोबा का तेल

टी-ट्री ऑयल की 5 से 7 बूंदें

एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

ऐसे बनाए:

- एक कटोरे में सभी तेलों को डालें और फिर माइक्रोवेव में हल्का-सा गर्म कर लें।

- अब इसमें एलोवेरा ऑयल और टी-ट्री ऑयल मिलाकर मिक्स कर लें।

- अपने जड़ों से लेकर बालों के एंड्स तक इसे लगा लें।

- बालों को धोने से पहले इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें।

- गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।

सरसों के तेल से स्कैल्प ट्रीटमेंट

सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा और स्कैल्प दोनों पर सूजन को कम करने में मदद करता है। कई DIY स्कैल्प उपचारों में सरसों के तेल का उपयोग मुख्य घटक के रूप में किया जाता है।

इसके लिए आपको चाहिए:

एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल

एक अंडे की सफेदी

एक बड़ा चम्मच दही

एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल

आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें

ऐसे बनाए:

- एक कटोरा लें और उसमें सरसों का तेल, बादाम का तेल और आर्गन ऑयल मिला लें।

- अब इसमें दही और अंडे की सफेदी भी मिला लें।

- अब अपने स्कैल्प पर इसे लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

- बालों को धोने से पहले स्कैल्प पर मसाज करें।

- शैम्पू से बालों को धो लें।

सरसों के तेल का शैम्पू

आप शैम्पू करने से पहले सरसों के तेल को बालों में लगा सकती हैं या फिर शैम्पू में इस तेल को मिलाकर बालों को धो सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों में शैम्पू के साथ थोड़ा सा सरसों का तेल लेना है। शैम्पू और तेल के इस मिक्स को बालों पर अच्छी तरह लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। बालों को धोने के बाद कंडिशनर या सीरम लगाना न भूलें।

Disclaimer: सरसों के तेल या इससे बने हेयर मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। अगर रेडनेस, खुजली, जलन या किसी भी तरह का डिसकम्फर्ट महसूस होता है फौरन धो लें और इसे आगे से इस्तेमाल न करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.