Move to Jagran APP

Festive Makeup: दिवाली में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने के लिए चुनें अपना परफेक्ट लुक

फेस्टिवल में घर सजाने के साथ खुद भी अच्छे से तैयार होना जरूरी चीज़ों में से एक है। लेकिन कौन सा लुक ड्रेस के हिसाब से लगेगा सही ट्रेंडी और परफेक्ट इसे लेकर अगर आप हैं कनफ्यूज़ तो यहां डालें एक नजर।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:57 AM (IST)
Festive Makeup: दिवाली में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने के लिए चुनें अपना परफेक्ट लुक
फंक्शन के लिए सफेद लहंगे में तैयार युवती

दिवाली में ट्रेडिशनल वेयर्स में लहंगा पहनने वाली हैं, साड़ी या फिर सूट, जब तक इसके साथ आपकी हेयरस्टाइल, मेकअप और बाकी एक्सेसरीज़ सही नहीं होंगी तब तक परफेक्ट लुक पाने की चाहत पॉसिबल ही नहीं। लेकिन किस आउटफिट्स के साथ किस तरह का मेकअप जंचेगा, ये डिसाइड कर पाना मुश्किल होता है। तो यहां हम आपको कुछ लुक्स के बारे में बता रहे हैं जिसमें से चुन सकती हैं आप अपने लिए परफेक्ट।

loksabha election banner

1. लुक

चेहरा :  मॉयस्चराइजर  लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। चेहरे के दोष छिपाने के लिए आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं। (बेस लाइट होना चाहिए)

गाल:  चीक्स बोन पर कॉन्टूर  पाउडर का एक स्ट्रोक दें। नैचरल  क्रीम ब्लशर  लगाएं। आंखों का मेकअप गाढा हो तो गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।

आंखें:  पलकों पर डार्क ब्राउन पैलेट  का कोल शैडो लगाएं। ब्लेंड  करें। ऊपरी बरौनियों  पर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा खींचें और ब्लेंड  करें। लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो  पेंसिल से भौहों को गहरा करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  लगाएं।

होंठ:  लिप बाम लगाएं। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। ऊपर वाले होंठों पर लिप ग्लॉस लगाएं।

बाल:  ब्लो ड्राइ  करके बैक कोंब  करें। आगे कुछ बालों को लेकर चिकना पफ  बनाएं। पिनअप  करें। शेष बालों में टॉन्ग्स से सॉफ्ट कर्ल  करें या फिर ब्लो ड्राई  करें।

2. लुक

चेहरा:  चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर  लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी। चेहरे के दोष छिपाने के लिए आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं। (बेस लाइट होना चाहिए)

गाल:  गालों के उभार वाले स्थान पर कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। या हाइलाइटर  से हाइलाइट  करें। नैचरल क्रीम शेड ब्लशर  लगाएं। उस पर पाउडर ब्लश  लगाकर स्मूद  इफेक्ट  दें। आंखों का मेकअप गाढा होने के कारण गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।

आंखें:  स्मोकी  आइज  के लिए पलकों पर ब्राउन पैलेट  का कोल शैडो  लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। ऊपरी बरौनियों  पर ब्लैक आइ पेंसिल से एक रेखा खींचें और ब्लेंड  करें। अब लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो पेंसिल से भौहों को गहरा करें। फिर वॉटर प्रूफ मस्कारा  से बरौनियों  को आकर्षक बनाएं।

होंठ:  होंठों पर लिप बाम लगाने के बाद न्यूड लिप कलर लगाएं। ऊपर वाले होंठों पर लिप ग्लॉस  लगाएं।

बाल:  आकर्षक लुक देने के लिए बालों को ब्लो ड्राइ  करने के बाद टॉन्ग  लगाएं और फिर अंगुलियों  से क‌र्ल्स  को सेट करें।

3. लुक

चेहरा:  चेहरा साफ करके मॉयस्चराइजर  लगाएं। प्राइमर लगाएं। आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं।

गाल (चीक्स): चीक्स बोन पर कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। या हाइलाइटर  से हाइलाइट  करें। नैचरल/ क्रीम शेड ब्लशर  लगाएं। उस पर पाउडर ब्लश  लगाकर स्मूद  इफेक्ट  दें। आंखों का मेकअप गाढा होने के कारण गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।

आंखें:  पलकों पर टिंटेड रेड और ब्राउन शैडो लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। पलकों के बंद होने वाले स्थान (क्रीज लाइन) पर ब्लैक आइशैडो लगाकर हलका ब्लेंड करें। अब लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो  पेंसिल से भौहों को गहरा करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  से बरौनियों  को आकर्षक बनाएं।

होंठ: ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। फिर होंठों के बीचोबीच ग्लॉस  लगाएं।

बाल:  बालों को ब्लो ड्राइ करें। साइड फ्लिक्स  निकालकर (साइड पार्टिंग  करके लटों को निकालें।) बालों का पीछे की तरफ पफ  बनाएं। शेष बालों में टॉन्ग  लगाकर वेव्स  दें।

Pic credit- Pinterest, bibilondon


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.