Move to Jagran APP

Eid Ul Fitr 2021: घर पर ईद मनाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कुर्ता स्टाइल्स

Eid Ul Fitr 2021 इस बार ईद डर और बैचेनी के बीच मनाई जा रही है। लोग अपने घरों में बंद रह कर ही ईद मनाएंगे। चाहे इस बार ईद पर धूम न हो लेकिन आप घर पर भी इस त्योहार के लिए तैयारी तो कर ही सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 12:53 PM (IST)
Eid Ul Fitr 2021: घर पर ईद मनाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कुर्ता स्टाइल्स
घर पर ईद मनाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कुर्ता स्टाइल्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid Ul Fitr 2021: इस मुश्किल और बेचैनी के समय में ईद की खुशियों को भी फीका कर दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर किसी को नहीं बक्श रहा है। ऐसा शायद ही कोई परिवार हो जो कोविड-19 संक्रमण से न जूझ रहा हो। ऐसे में जन्मदिन हो या फिर त्योहार किसी भी तरह की खुशियां मनाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन फिर भी अपने परिवार के साथ घर पर त्योहार मनाना और रिश्तेदारों व दोस्तों से ज़ूम पर बात करना भी तनाव को कुछ हद तक कम करता है।

loksabha election banner

इस बार ईद भी इसी डर और बैचेनी के बीच मनाई जा रही है। लोग अपने घरों में बंद रह कर ही इस त्योहार को मनाएंगे। चाहे इस बार ईद पर धूम न हो, लेकिन आप घर पर भी इस त्योहार के लिए तैयारी तो कर ही सकते हैं। मज़ेदार पकवानों, घर सजाने के साथ खुद को भी सजाना न भूलें। इस बार शायद ही कोई ईद के लिए खास कपड़े बनवा पाया हो, लेकिन इस बार पुराने लेकिन फेस्टिव कपड़े तो पहन ही सकती हैं।

आज हम बता रहे हैं, 5 ऐसे स्टाइल्स जो घर पर पहनने पर कम्फर्टेबल होंगे और साथ ही फेस्टिव भी:

सिम्पल कुर्ता स्टाइल

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by मलमल | Mulmul (@shopmulmul)

गर्मियों के मौसम को देखते हुए आप मलमल या फिर कॉटन के सूट पहनेंगी, तो आपको आराम भी रहेगा। मलमल पहनने में आराम पहुंचाता, इसमें गर्मी कम लगती है और साथ ही कम्फर्टेबल भी होता है।

शरारा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sukriti and Aakriti (@sukritiandaakritiofficial)

इस बार भी आप ईद को खास बनाना चाहती हैं, तो शरारा भी पहन सकती हैं। आपके पास पुराने शरारे ज़रूर होंगे, उनमें से कुछ ऐसा चुनें जो गर्मी के इस मौसम में पहना जा सके।

अनारकली

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

अगर आप अनारकली की शौक़ीन हैं, तो इस बार इसे भी पहना जा सकता है। हालांकि, घर के कामों और गर्मी में शायद के स्टाइल परेशान करे।

फ्लोरल सूट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

गर्म मौसम में फ्लोरल प्रिंट अच्छे लगते हैं। अगर आपके पास पहले से फ्लोरल प्रिंट में कोई सूट है, तो उसे ईद पर पहना जा सकता है। ये प्रिंट आंखों को अच्छा लगता है।

समर प्रिंट्स

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SUNIRA (@suniradesigns)

गर्मी के मौसम में अलग तरह की प्रिंट चलते हैं, जो आंखों को चुभें नहीं। जैसे सफेद पर फूल या किसी तरह का हल्का प्रिंट काफी पहना जाता है। समर प्रिंट काफी ट्रेंड में भी हैं। अगर आपको भी ये प्रिंट पसंद है या आपके पास है, तो इसे ट्राई किया जा सकता है।

हमें उम्मीद है कि आपको इन स्टाइल्स से कुछ मदद ज़रूर मिली होगी। आप सभी को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.