Move to Jagran APP

Dahi For Beautiful Skin: चेहरे की इन 5 परेशानियां से छुटकारा दिलाएगा दही!

Dahi For Beautiful Skin क्या आपने कभी दही का उपयोग किया है? अगर नहीं किया तो आपको बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 04:41 PM (IST)
Dahi For Beautiful Skin: चेहरे की इन 5 परेशानियां से छुटकारा दिलाएगा दही!
Dahi For Beautiful Skin: चेहरे की इन 5 परेशानियां से छुटकारा दिलाएगा दही!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dahi For Beautiful Skin: ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें दही न पसंद आता हो। चाहे रायता हो या फिर फ्लेवर्ड दही, इसके होने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। गर्मियों में दही शरीर में ठंडक पहुंचाता है तो साथ में सेहतमंद भी रखता है। शरीर के स्वास्थ्य के साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा के स्वास्थ्य यानी खूबसूरती के लिए भी किया जाता है। 

loksabha election banner

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। त्वचा को निखारने के लिए आपने यूं तो कई तरह के उपाय किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दही का उपयोग किया है? अगर नहीं किया तो आपको बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकती हैं। यहां तक कि ऐसा पाया गया है कि त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही बेहद फायदेमंद साबित होता है।

झुर्रियों से लेकर काले धब्बे और मुहांसों तक, दही इन सभी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार होता है। आप दही में शहद या हल्दी जैसी चीज़ें मिलाकर इसको और फायदेमंद बना सकते हैं। इसके अलावा दही में नींबू, टमाटर और खीरे का रस जैसी चीज़ें भी मिला सकते हैं। 

क्यों है दही फायदेमंद

दही में लैक्टिक एसिड के अलावा ज़िंक और कई मिनरल मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी मिलकर आपको पिम्पल से लेकर दाग-धब्बों और झुर्रियों जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

1. दही में शहद मिलाकर हफ्ते में हर दूसरे दिन चेहरे पर लगाएं। एक बड़े चम्मच दही में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी और वह कोमल और मुलायम बन जाएगी।

2. दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इन्हें ख़त्म करने के लिए आप नींबू और दही से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बड़े चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें और सूखने पर धो लें। अगर स्किन में कोई एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें क्योंकि नींबू से उल्टा रिएक्शन हो सकता है।

3. पिंपल्स को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। अब दही को रूई या उंगलियों की मदद से पिंपल पर अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रखें एक ही रूई का बार-बार इस्तेमाल न करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

4. डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दही काफी असरदार होता है। ये एक बेहतरीन आई क्रीम साबित हो सकता है। सोने से पहले रात में इसे अंडर आई एरिया और डार्क सर्कल पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने पर धो लें। ये स्किन लाइटनिंग एजेंट होता है।

5. झुर्रियों के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल करें। दो बड़े चम्मट दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर एक समान लगा लें। सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.