Move to Jagran APP

Multani Mitti: क्या आप जानते हैं, त्वचा के लिए क्यों इतनी फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी?

Multani Mitti मुल्तानी मिट्टी एक तरह की मिट्टी होती है जिसमें पानी या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बनाया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है जो त्वचा से जुड़ी एलर्जी में भी कारगर साबित हो सकती है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:43 AM (IST)
Multani Mitti: क्या आप जानते हैं, त्वचा के लिए क्यों इतनी फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी?
क्या आप जानते हैं, त्वचा के लिए क्यों इतनी फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Multani Mitti Benefits: त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। ये न सिर्फ चेहरे बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 

prime article banner

क्या है मुल्तानी मिट्टी

ये एक तरह की मिट्टी होती है, जिसमें पानी या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बनाया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो त्वचा से जुड़ी एलर्जी में भी कारगर साबित हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार बनती है और मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसे समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इस मिट्टी के पेस्ट को लगाने से त्वचा की अशुद्धियां, गंदगी और तेल हटता है और साथ ही झुर्रियां कम होती है। 

आइए जानें मुल्तानी मिट्टी के फायदे

1. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है: यह शरीर के चयापचय को बढ़ाकर ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार करती है। बेहतर ब्लड सर्क्यूलेशन से शरीर से अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है।

2. पिग्मेंटेशन कम करती है: लगातार सूर्य के संपर्क में रहने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसे नारियल पानी और चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा पर अगर पिग्मेंटेशन है तो कम हो जाती है।

3. एलर्जी को ठीक करती है: अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें।

4. सूजन कम होती है: मुल्तानी मिट्टी ठंडी और आरामदायक गुणों से भरपूर होती है। इसको लगाने से चेहरे की सूजन काफी कम हो जाती है और स्किन फ्रेश दिखने लगती है।

5. एंटीसेप्टिक गुण: मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो कटे या घाव का इलाज कर सकते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं और कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.