Curry Leaves For Beautiful Skin: मुठ्ठी भर करी पत्ते देगा बेदाग़ और खूबसूरत त्वचा, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
Curry Leaves For Beautiful Skinआपको शायद ये जानकर हैरानी हो कि करी पत्ता आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेगा बल्कि बालों को भी खूबसूरती देगा।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curry Leaves For Beautiful Skin: आपने अभी तक करी पत्ते को खाने में इस्तेमाल किया होगा। खासकर कुछ सब्ज़ियों और दालों में इसका तड़का लगाया जाता है। लेकिन क्या आपने इससे जुड़े त्वचा के फायदों के बारे में सुना है? आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ता आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।
जी हां, बस आपको चाहिए मुठ्ठीभर करी पत्ते। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे बल्कि बालों को भी खूबसूरती देंगे। करी पत्ता सेहत के साथ त्वचा और बालों को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है।
तो आइए जानें कैसे आप भी पा सकते हैं सुंदर त्वचा और खूबसूरत बाल:
1. करी पत्ता आपके चेहरे पर निखार ला सकता है। इसके लिए करी पत्ते को पहले धूप में सूखा लें। अब इसे क्रश करके इसका पाउडर बना लें। इसमें एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और पर्याप्त मात्रा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। सूखने पर इसे धो लें। ये चेहरे से झुर्रियों को भी दूर करता है।
2. मुलायम त्वचा के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए करी पत्ते को दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
3. अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं, तो करी पत्ता से बेहतर उपाय कुछ भी नहीं है। ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ ही एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टीज़ से पिंपल वाले बैक्टिरिया को ख़त्म करता है। इसके लिए 3-4 करी पत्ता धोकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पिंपल पर लगाएं। सूखने पर धो लें।
4. अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो करी पत्ते से अपना घरेलू तेल बनाएं। इसके लिए एक पैन में आधा कटोरी नारियल तेल लें। इसमें कुछ साफ करी पत्ते डालकर गर्म करें। जब ये मिक्सचर अपना रंग बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर तेल को बॉटल में छान लें। सोने से पहले बालों पर इसका इस्तेमाल करें।
5. करी पत्ता डैंड्रफ भी दूर कर सकता है। इसके लिए करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसमें दही मिलाकर अपने पूरे सिर पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने पर इसे धोकर शैम्पू कर लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।