Cannes Film Festival 2022: कान में दीपिका पादुकोण कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न लुक में बिखेर रही हैं जलवा, देखें फोटोज़
Cannes Film Festival 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने एक से बढ़कर एक लुक्स के साथ कहर बरपा रही हैं। उन्होंने शुरुआत इंडियन लुक के साथ की थी तो उसके बाद वो बैक-टू-बैक वैस्टर्न लुक में नज़र आई हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cannes Film Festival 2022: एक्टर दीपिका पादुकोण 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छा रही हैं। उनका हर एक लुक फैन्स को उत्साह से भर रहा है। जबकि पहले रेड कार्पेट लुक में गेहराइयां की यह एक्ट्रेस भारतीय पारंपरिक अटायर में नज़र आई थीं। उन्होंने धारीदार सब्यसाची साड़ी और एक्सेसरीज़ से खुद को स्टाइल किया था, जबकि अगले लुक के लिए उन्होंने लुई वूटॉन के कस्टम मेड अटायर को चुना।
दीपिका हाल ही में लक्ज़री फैशन हाउस की हाउस एंबेसडर बनी हैं और यहां तक वह LV Dauphine बैग के उनके अभियान में भी नज़र आई थीं। अब दीपिका ने अपने ऑल-रेड कान्स लुक की बिल्कुल नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह फ्रेंच रिवेरा शहर के एक सुंदर स्थान पर पोज़ करती नज़र आ रही हैं।
शुक्रवार को, दीपिका ने कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन के लिए अपने शानदार गेट-अप की कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया। उन्होंने ्पने लुक को कार्टियर के गहनों के साथ पूरा किया। आपको बता दें कि सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालिना नेथानी ने उन्हें स्टाइल किया था। उनकी पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
दीपिका का कस्टम LV सिल्क गाउन ब्राइट क्रिमसन शेड का है। इसमें बमुश्किल-स्पेगेटी स्ट्रेप्स देखी जा सकती हैं, जो पोशाक को एक साथ पकड़ती हैं, सामने और पीठ पर प्लंजिंग वी-नेकलाइन, टोर्सो पर डिटेल, एक अतिरिक्त परत उसके सिल्हूट को परिभाषित करती है।
दीपिका ने इस गाउन के साथ कम से कम एक्ससेसरीज़ पहनीं, जिसनें कार्टियर डायमंड नेकलेस और मेचिंद स्टेलेटोज़ शामिल थे। उन्होंने मेस्सी पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाई थी। मेकअप की बात करें तो, दीपिका ने हल्का आईशैडो, लैशेज़ पर मस्कारा, बोल्ड रेड लिप्स, ग्लोइंग स्किन, शार्प कॉन्टूर, ब्लश्ड चीक्स रखे थे।