Rakul Preet's Beauty Secret: राकुलप्रीत जैसी ग्लोइंग त्वचा चाहती हैं, तो आज़माएं ये फेसमास्क
Rakul Preets Beauty Secret राकुल अक्सर फिटनेस फूड ब्यूटी तो कभी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक ब्यूटी रिचव्ल शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rakul Preet Singh's Beauty Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस राकुलप्रीत सिंह की पॉपुलैरिटी दिनों दिन तेज़ी से बढ़ती जा रही है। राकुल अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस और खूबसूरत त्वचा के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज़्यादा फैन्स हैं। ये एक्ट्रेस भी उन्हें कभी निराश नहीं करतीं।
राकुल अक्सर फिटनेस, फूड, ब्यूटी तो कभी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्यूटी रिचव्ल शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है।
राकुल ने ये वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो घर पर बने फेस मास्क के बारे में बता रही हैं। इस फेस मास्क के लिए इस एक्ट्रेस ने एक पके हुए केले को मैश कर लिया और फिर उसमें नींबू का रस मिलाया। उनके मुताबिक चेहरे पर गहरे दाग़ और धब्बों के लिए ये मास्क बेस्ट है। अंत में इस फेस मास्क में उन्होंने शहद भी मिलाया। आपको बता दें कि शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं।
राकुल ने ये तीनों चीज़ें मिलाकर एक पेस्ट बना लिया और फिर इसे पूरे चेहरे पर लगा लिया। इसके बाद उन्होंने इस मास्क के फायदों के बारे में बात की। राकुल ने कहा कि ये उनका पसंदीदा फेसमास्क है। केला पोटैशियम से भरपूर होता है, इसलिए त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट करता है बल्कि उसे मुलायम भी बनाता है। खासकर अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो मास्क आपके लिए परफेक्ट है।
मास्क के लिए राकुल ने केले को मसलकर उसमें आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाया। उन्होंने बताया कि ये चेहरे पर गहरे दाग़ और धब्बों के लिए कारगर साबित होता है।
राकुलप्रीत अपनी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा के लिए जानी जाती हैं। अब आप समझ गए होंगे कि यह ग्लो वो कैसे पाती हैं। राकुल का ये फेसमास्क को बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा।
Disclaimer: इस फेसमास्क को आज़माने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। कई बार प्राकृतिक चीज़ों से भी एलर्जी का ख़तरा होता है। इसे लगाने पर अगर जलन महसूस हो, तो फौरन पानी से धो लें।