Move to Jagran APP

IN PICS Anushka Sharma's Glam Look: आपका दिल जीत लेगा अनुष्का शर्मा का नया ग्लैम लुक!

Anushka Sharmas Glam Look

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 11:56 AM (IST)
IN PICS Anushka Sharma's Glam Look: आपका दिल जीत लेगा अनुष्का शर्मा का नया ग्लैम लुक!
IN PICS Anushka Sharma's Glam Look: आपका दिल जीत लेगा अनुष्का शर्मा का नया ग्लैम लुक!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anushka Sharma's Glam Look: अनुष्का शर्मा भले ही पिछले एक साल से फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह लाइमलाइट से भी दूर हो गई है। ये एक्ट्रेस फिल्मों में नज़र नहीं आ रही हैं लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फोटोशूट और अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

loksabha election banner

अनुष्का हाल ही में अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ क्वालिटी समय बिता कर आई हैं। ये स्टार जोड़ी भुटान घूमने गई थी, जिसके बाद इनका सोशल मीडिय हिमालय की चोटियों की खूबसूरत तस्वीरों से भर गया था। 

अनुष्का ने अब अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान की हैं। बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए क्रीम रंग की पफ स्लीव्स वाली ड्रेस पहनी थी।  इन तस्वीरों के शेयर होता ही फैन्स के लाइक्स और कमेंट्स की बारिश हो गई। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था। इसमें वह शाहरुख खान के अपोज़िट नज़र आई थीं। इनके अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में थीं। ये फिल्म पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। इसके बाद अनुष्का को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि वह फराह खान और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नज़र आ सकती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.