Move to Jagran APP

Carrot Eye Mask: आंखों के डार्क सर्कल से परेशान हैं तो गाजर का आई मास्क लगाएं, जानिए विधि

Carrot Eye Mask डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिनका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। आप भी आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं तो गाजर का आई मास्क लगाइए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 06:04 PM (IST)
Carrot Eye Mask: आंखों के डार्क सर्कल से परेशान हैं तो गाजर का आई मास्क लगाएं, जानिए विधि
गाजर का आई मास्क आंखों की थकान दूर करने के साथ ही आंखों की जलन भी दूर करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल आंखों की खूबसूरती को फ़ीका कर देते हैं। देर रात तक जागने से, बदलते लाइफस्टाइल और मोबाइल का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ जाते है। डार्क सर्कल ना सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि आपको उम्रदराज भी जाहिर करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे किसी दाग़ से कम नहीं दिखते। इन सर्कल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिनका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। आप भी आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं तो गाजर का आई मास्क लगाइए। इस मास्क के इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरे साफ हो जाएंगे साथ ही आंखों की सूजन भी कम होगी। गाजर का आई मास्क आंखों की थकान दूर करता है, साथ ही आंखों की जलन और खुजली को दूर करने में भी ये काफी असरदार है। आंखों के आस-पास की झुर्रियों को कम करने के लिए गाजर आई मास्क बेहद असरदार है। आइए जानते हैं कि इस मास्क को कैसे तैयार करें और इसका कैसे इस्तेमाल करें।

loksabha election banner

सामग्री:

गाजर

एलोवेरा जेल

एक अंडा

विधि:

गाजर आई मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर लें, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक अंडा लें। गाजर को धोकर छील लें, फिर मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें, इस पेस्ट में अंडे का सफेद वाला हिस्सा और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप अंडर आई पर कर सकती हैं। इस मास्क से आंखों के डार्क सर्कल दूर रहेंगे साथ ही आंखें तरो-ताज़़ा भी रहेंगी।

कैसे करें इस्तेमाल:

आंखों पर आई मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करें। इसके बाद आंखों के नीचे मास्क को हल्के हाथों से लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। मास्क को लगाने के बाद कॉटन को गुलाब जल में डुबोकर आंखें बंद करके ऊपर रखें। हफ्ते में एक बार इस मास्क को जरूर लगाएं।

                   Written By: Shahina Noor 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.