Move to Jagran APP

Winter Look: प्रियंका चोपड़ा के 5 ऐसे स्टाइल, जो आपको सर्दियों में देंगे डीवा लुक

Winter Look प्रियंका वेकेशन पर हों या फिर न्यूयॉर्क का स्ट्रीट-स्टाइल उनका स्टाइल और फैशन कभी निराश नहीं करता। आप भी पीसी की तरह अपना वॉर्डड्रोब तैयार कर सकती हैं। अगर आपको गर्ली लुक पसंद है तो प्रियंका की तरह वूलन ड्रेस भी खरीद सकती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:18 PM (IST)
Winter Look: प्रियंका चोपड़ा के 5 ऐसे स्टाइल, जो आपको सर्दियों में देंगे डीवा लुक
प्रियंका चोपड़ा के 5 ऐसे स्टाइल, जो आपको सर्दियों में देंगे डीवा लुक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Look: कई लोगों को सर्दियों के मौसम में स्टाइलिंग समझ नहीं आती, लेकिन क्या सच में ऐसा है? जवाब है बिल्कुल नहीं। सर्दियों में भी स्टाइल करने के कई और मज़ेदार तरीके हैं। अगर आप भी सर्दियों में फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो फिर क्यों न स्टाइल क्वीन प्रियंका चोपड़ा से टिप्स लें।  

loksabha election banner
प्रियंका वेकेशन पर हों या फिर न्यूयॉर्क का स्ट्रीट-स्टाइल, उनका स्टाइल और फैशन कभी निराश नहीं करता। आप भी पीसी की तरह अपना वॉर्डड्रोब तैयार कर सकती हैं।

वूलन ड्रेस
अगर आपको गर्ली लुक पसंद है, तो प्रियंका की तरह वूलन ड्रेस भी खरीद सकती हैं। इसे आप बूट्स, जैकेट्स या फिर लेगिंग्ज़ के साथ स्टाइस कर सकती हैं।
 
क्रॉप स्वेटर 
क्या आपको भी क्रॉप टॉप पसंद है? तो प्रियंका की तरह आम स्वेटर की जगह क्रॉप स्वेटर ट्राई कर सकती हैं। ये एक्ट्रेस पीले रंग के क्रॉप स्वेटर में नज़र आई थीं। जिसे प्रियंका ने हाई-वेस्ट जीन्स और हील्स के साथ स्टाइल किया था।  
 
मैचिंग कोट
क्या आपको भी ओवरकोट को स्टाइल करने में दिक्कत होती है? तो फिर प्रियंका की तरह वन-शेड स्टाइलिंग अपना सकती हैं। अपने आउटफिट को कोट के साथ मैच करें। प्रियंका का ये ऑल-रेड आउटफिट क्लासिक लग रहा है।  
 
ओवर-दी-नी बूट्स
सर्दियों में अगर आपको कोई फुटवियर खरीदना चाहिए, तो वो है घुटनों तक के बूट्स। इन बूट्स को आप जीन्स, ड्रेस या फिर स्कर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं। ये बूट्स न सिर्फ आपको ठंड से बचाएंगे बल्कि आपके लुक को स्टाइल भी देंगे।

कैप्स का करें इस्तेमाल
सर्दियों में सिर्फ बच्चे या बुज़ुर्ग ही कैप नहीं पहनते बल्कि कोई भी पहन सकता है। आप भी प्रियंका की तरह कैप को स्टाइल कर सकती हैं।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.