Anupama Parameswaran: अदाकारा अनुपमा जैसी कर्वी फिगर के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन
Anupama Parameswaran अनुपमा परमेश्वरन का जन्म 18 फरवरी 1996 को हुआ था। वह तमिल तेलुगु कन्नड़ समेत कई भाषाओं में कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम में की थी। इसके बाद अनुपमा साल 2016 में जेम्स एंड एलिस में नजर आई थी।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anupama Parameswaran: अदाकारा अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी फिल्म कार्तिकेय 2 के लिए लाइमलाइट में हैं। फिल्म कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। भारत समेत विश्व के कई देशों में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन, मुग्धा की रोल में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन का जन्म 18 फरवरी, 1996 को हुआ था। वह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में मलयालम फिल्म 'प्रेमम' में की थी। इसके बाद अनुपमा साल 2016 में 'जेम्स एंड एलिस' और साल 2018 में 'दमदार खिलाड़ी' में अभिनय करती नजर आई थी। अपने करियर में अनुपमा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अनुपमा करियर के साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देती हैं। इसके लिए वह रोजाना संतुलित आहार लेती हैं और एक्सरसाइज भी करती हैं। अगर आप भी अदाकारा अनुपमा की तरह फिट और खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-
-अदाकारा अनुपमा नाश्ते में अंडे जरूर शामिल करती हैं। वह फ्राइड अंडे खाना ज्यादा पसंद करती हैं। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में तुरंत शक्ति का संचार होता है।
-अभिनेत्री अनुपमा अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करती हैं। इससे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।
-अनुपमा फिट रहने के लिए एक स्पेशल डिश खाना बहुत पसंद करती हैं। इसका नाम एवोकाडो टोस्ट है। यह टोस्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। साथ ही हेल्दी भी होता है।
-अदाकारा अनुपमा के जानकारों का कहना है कि वह (अभिनेत्री) अपनी मां के हाथों बनी चीजों को खाना पसंद करती हैं। खासकर, अनुपमा सांभर खाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा, अनुपमा तीनों टाइम में पका चावल खाना पसंद ज्यादा करती हैं।
-अनुपमा वजन को कंट्रोल में रखने के लिए डांस का सहारा लेती हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इसमें Skipping Rope (स्किपिंग रोप) रस्सी कूद जरूर करती हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit: Anupama Parameswaran