दुनिया का एक ऐसा मुल्क जहां इश्क करने के लिए मिलती हैं छुटि्टयां, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
आजकल लोग इतने बिजी हो गए हैं कि न खुद के लिए वक्त है और न ही प्यार के लिए। दिन-रात बस काम और केवल काम में लगे रहते हैं। ऐसे में एक देश प्यार के लिए छुटि्टयां दे रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल लोग इतने बिजी हो गए हैं कि न खुद के लिए वक्त है और न ही प्यार के लिए। लोग दिन-रात बस काम और केवल काम में लगे रहते हैं। लोगों की इस मुश्किल को समझते हुए अब एक देश ने तो बकायदा ‘लव लीव’ देने का फैसला किया है। आप सोच रहे होंगे कि लव लीव, ये क्या है और ये कैसे मुमिकन है। हम आपको बता देते हैं ये खास सुविधा चीन में दी जा रही है और इसके पीछे छिपा है एक खास मकसद है।
दरअसल ये सुविधा चीन में दी जा रही है। चीन में 30 साल की महिलाओं को आठ दिन की ‘स्पेशल लीव’ दी जा रही है, जिससे वह पार्टनर को डेट कर सकें और अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकें। ये लीव पूर्वी चीन के हांगझाओ शहर में दो कंपनियां महिला कर्मचारियों को डेटिंग लीव दे रही हैं। यहां इन छुट्टियों को लव-लीव कहा जा रहा है। ये छुट्टियां साल में एक बार दी जाएगीं। बता दें कि चीन में महिलाओं के सिंगल रहने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से यहां की कंपनियों ने ये फैसला किया है।
ये है शर्त
ये लीव महिलाओं को तभी दी जाएगी, जब वो सिंगल होंगी। शर्त में साफ कहा गया है है कि जो भी यह छुट्टी लेना चाहता है उसमें शामिल कर्मचारी सिंगल महिला होनी चाहिए, जिसकी उम्र 30 के आसपास हो। इन महिलाओं को ये आठ दिनों की छुट्टियां इसलिए दी जा रही हैं, ताकि ये सिंगल महिलाएं अपने प्यार को जल्द तलाश सकें। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चीन के हांगझाओ में दो कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को 'डेटिंग लीव' दे रही हैं। इसके अलावा इसी शहर के स्कूल में काम करने वाली अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को भी इसी तरह की छुट्टियां दी जा रही हैं।