क्रिसमस पर घर में बनाएं टेस्टी चॉकलेट फज कुकीज, बस इस आसान तरीके से करें तैयार
कुछ ही दिनों क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। ऐसे में लोग इस त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। इस मौके पर लोग अक्सर एक-दूसरे के घर जाकर इसे सेलिब्रट करते हैं। अगर आप भी इस दिन के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो इस साल ट्राई करें टेस्टी चॉकलेट फज कुकीज
By Harshita SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 Dec 2023 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:55 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- 1000 ग्राम डार्क चॉकलेट कवर
- 500 ग्राम मक्खन
- 200 ग्राम चीनी
- 10 अंडे
- 1250 ग्राम आटा
- 25 ग्राम बेकिंग पाउडर
- 5 ग्राम नमक
- 50 ग्राम कोको पाउडर
- वेनिला एसेंस
विधि :
- सबसे पहले मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छे से फेंट लें।
- फिर पिघली हुई चॉकलेट डालें और फिर एक साथ मिलाएं।
- इसके बाद इसमें अंडे और वेनिला एसेंस डालें।
- अब तैयार मिश्रण को आटा, नमक, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर के साथ मिलाएं।
- इसके बाद इसमें चॉकलेट चिप्स डाल कर एक साथ मिक्स करें।
- अब 4.5 सेमी डायमिटर में सिलेंडर आकार में रोल करें और इसे फ्रीज करें।
- फिर इन सिलेंडर्स को 1 सेमी मोटे टुकड़ों में काटें और 180°c पर 10 मिनट तक बेक करें।
- अंत में परोसें और एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें