गर्मी से राहत दे आम की रबड़ी
गर्मी से राहत दे आम की रबड़ी
By Edited By: Published: Tue, 02 May 2017 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 06:23 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर,
चीनी- 100 ग्राम,
केसर- 10 धागे,
2 मध्यम आकार के आम पूरी तरह पके हुए,(गूदा निकाल कर एकसार किया हुआ),
1 मध्यम आकार का आम छोटे टुकड़ों में कटा,
पिस्ता- 50 ग्राम
विधि :
एक कड़ाही में तेज आंच पर दूध गर्म होने रखिये। दूध में 1 उबाल आने पर आंच कम करके चीनी और केसर मिलाएं। दूध को धीमी आंच पर तब तक उबलने दें जब तक कि दूध एक-तिहाई न रह जाए। बीच-बीच में चलाते रहें। दूध जब एक तिहाई रह जाए तब इसे आंच से उतारें और ठंडा होने दें। अब इसमें सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाइए और इसे ठंडा होने के लिये फ्रिज में रखें। ठंडी होने के बाद रबड़ी को सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें