रक्षाबंधन की मिठास बढ़ाये सेवई की खीर
रक्षाबंधन की मिठास बढ़ाये सेवई की खीर
By Edited By: Published: Mon, 27 Aug 2007 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 09:46 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
150 ग्राम सेवियां, 1/4 कप घी, 1/2 लीटर दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप सूखी मेवा (काजू, बादाम, चिरौंजी, किशमिश), 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर।
सजाने के लिए: बारीक कटे बादाम।
विधि :
1. कड़ाही में घी गरम करके सेवियों को सुनहरा भून लें।
2. इसमें दूध डालकर 5 मिनट तक उबलने दें।
3. चीनी और मेवा डालकर एक उबाल आने दें।
4. आंच धीमी करके पकाये और बीच-बीच में चलाती रहे। इलायची पाउडर भी मिला दें।
5. जब दूध गाढ़ा होने लगे तो आंच से उतार लें।
6. बारीक कटे बादाम से सजाकर सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें