वीकेंड में ब्रेकफास्ट में बनाएं सिंपल एंड टेस्टी 'चटनी सैंडविच'
शनिवार और रविवार को किचन में बहुत ज्यादा वक्त बिताने का दिल न हो तो बनाएं सिंपल एंड टेस्टी चटनी सैंडविच। जानें इसकी रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
तिल- 1 टीस्पून, मूंगफली- 1 टेबलस्पून, धनिया पत्ती कटी हुई- 1 कप, अदरक- 1/2 इंच, लहसुन की कलियां- 2, हरी मिर्च- 3, चीनी- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, नींबू का रस-2 टीस्पून
सैंडविच के लिए
ब्रेड- 8 स्लाइस, मक्खन, खीरा
विधि :
- मूंगफली, तिल और सूखा नारियल लेकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें, इसका पाउडर बना लें।
- अब इसमें धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक, चीनी और नींबू का रस मिलाएं।
- एक बार फिर से इसका स्मूद पेस्ट बनाएं। बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं। चटनी को बहुत ज्यादा पानी वाला न मिलाएं। वरना ये सैंडविच बहुत सॉगी हो जाएगा।
- अब चटनी को एक बाउल में निकाल लें।
- ब्रेड स्लाइसेज लें। किनारों को काटकर निकाल लें। ये पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है।
- अब ब्रेड पर मक्खन लगाएं।
- इसके बाद ब्रेड पर चटनी फैलाएं।
- इसके बाद मनचाहे शेप में ब्रेड को काटकर सर्व करें।
- आप चाहें तो इसके अंदर खीरा, प्याज और टमाटर की स्लाइसेज भी लगा सकते हैं इससे वो और ज्यादा हेल्दी बन जाएगा।
Pic credit- pyascookbook