एक बार जरूर चखें भारत के इस उपचुनाव के स्वाद
तीन राज्यों में हुए उप चुनाव तो चलिए आपको इन्हीं राज्यों के मशहूर व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
By Edited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 02:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 03:10 PM (IST)
गोंगुरा पचडी
आंध्र प्रदेश का सबसे मशहूर व्यंजन है गोंगुरा पचडी। ये गोंगुरा की खट्टी पत्तियों के साथ बनाया जाता है। ये खासा मसालेदार चटपटा खट्टा व्यंजन है जो चटनीया अचार की तरह रोटी या चावल के साथ एक साइड डिश के रूप में खाया जाता है।
बिबिन्का
बिबिन्का एक गोआनी मिठाई है। इसे चावल के आटा, नारियल के दूध, सूजी, नारियल के गुड़ और अंडे से तैयार किया जाता है।
दिल्ली के पराठे
दिल्ली का अपना कोई अलग व्यंजन हो ऐसा तो नहीं है, पर यहां पंजाबी कल्चर का खासा असर देखने को मिलता है। इसी लिए यहां के परांठे और चाट बड़े फेमस हैं। दिल्ली में तो एक पूरी गली ही परांठे वाली गली के नाम से फेमस है, जहां पर कहा जाता है कि 35 तरह के परांठे मिलते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें