Move to Jagran APP

खाया है कभी म्‍यांमार का समोसा! यहां की ये 5 डिश खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

खाया है कभी म्‍यांमार का समोसा! यहां की ये 5 डिश खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

By Edited By: Published: Thu, 07 Sep 2017 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 12:23 PM (IST)
खाया है कभी म्‍यांमार का समोसा! यहां की ये 5 डिश खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे अंगुलियां
खाया है कभी म्‍यांमार का समोसा! यहां की ये 5 डिश खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

1. मोहिंगा :

loksabha election banner

यह म्‍यांमार की सबसे पसंदीदा डिश है। इसे चावल से बनाया जाता है। साथ ही इसे मछली के साथ पकाया जाता है। इसके बाद उसमें प्‍याज, मिर्च, अदरक और नींबू मिलाकर उसके टेस्‍ट को बढ़ा सकते हैं। इसके ऊपर आप चाहें तो केले के कुछ टुकड़े या उबला हुआ अंडा मिला सकते हैं। म्‍यांमार में अक्‍सर लोग सुबह का नाश्‍ता इसी डिश से करते हैं।

2. रोटी और कढ़ी :

म्‍यांमार के मेंडले में गली-गली में रोटी और कढ़ी खाने को मिल जाती है। यहां की रोटी काफी खास होती है। हालांकि इसका कोई अलग से नाम नहीं रखा गया है लेकिन एक बार खाते ही आप इसका स्‍वाद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। महिलाएं रोटी को बेलती हैं जबकि पुरुष उसे उछालकर फ्राई करते हैं। इसे कढ़ी के साथ खाया जाता है।

3. समोसा :

रंगून में भारत के ऐतिहासिक स्‍थलों की झलक के साथ ही यहां पर भारतीय डिश भी मिलती हैं। रंगून में हर चौराहे पर समोसे की दुकान मिल जाएगी। इन समोंसो को खाने के बाद आप घर का स्‍वाद भूल जाएंगे। यहां पर समोसे के साथ एक खास तरह की चटनी दी जाती है जिसे लोग खूब चटखारे लेकर खाते हैं।

4. मशरूम की स्‍पेशल डिश :

रंगून में एक मशहूर गली है जहां मशरूम से बनी स्‍पेशल डिश मिलती है। इसको कोई अलग से नाम नहीं है। लेकिन यहां लोग भिंडी, फूलगोभी और मशरूम को मिलाकर बनाई जाती है।

5. खोऊ सुई :

म्‍यांमार में पीले रंग के नूडल्‍स को जब भारतीय मसालों के साथ मिलाकर खाया जाता है तो टेस्‍ट दोगुना बढ़ जाता है। हालांकि यह काफी तीखा होता है इसलिए अगर आपको हजम हो सके, तो ही इस पर हाथ अजमाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.