साइंस क्विज
1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन के अनुसार लिएन्डरथल मानव के खात्मे की प्रमुख वजह उनके शरीर के एक अंग का बडा होना था। यह अंग कौन सा था?
(क) हृदय
(ख) फेफडे
(ग) आंख
(घ) आंत
2. प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल कार्सिनोजेनेसिस में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के मुताबिक वह कौन सी भारतीय हरी सब्जी है, जो खतरनाक पैंक्रिआटिक कैंसर के इलाज में मददगार है?
(क) करेला
(ख) नींबू
(ग) लौकी
(घ) पालक
3. कुछ ही दिन पहले चिली में समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे बडी दूरदर्शी ने काम करना शुरू कर दिया है। यह दूरदर्शी कौन सी है?
(क) अटाकामा लॉर्ज मिलिमीटर-सबमिलिमीटर अॅरे
(ख) चिली लॉर्ज मिलिमीटर-सबमिलिमीटर अॅरे
(ग) अटाकामा शार्ट मिलिमीटर-सबमिलिमीटर अॅरे
(घ) अटाकामा लार्ज मीटर-सबमिलिमीटर अॅरे
4. पहली बार ब्रिटेन के एक महत्वपूर्ण संस्थान ने मसूडों की कोशिकाओं से वास्तविक दांत उगाने में सफलता प्राप्त की है। यह संस्थान कौन सा है?
(क) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(ख) किंग्स कॉलेज लंदन
(ग) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
(घ) यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन
5. हाल ही में खगोल वैज्ञानिकों ने 9 अरब प्रकाश वर्ष दूर अति दुर्लभ ट्रिपल क्वेजार सिस्टम की खोज की है। क्वेजार क्या है?
(क) दूरस्थ गैलेक्सी
(ख) अति दूर तारा सदृश्य चमकदार अंतरिक्ष पिंड
(ग) दूरस्थ मृतप्राय तारा
(घ) दूरस्थ मृतप्राय गैलेक्सी
सही उत्तर-1.ग, 2.क, 3.क, 4.ख, 5.ख
रामनयन सिंह