विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. पिछले दिनों मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ने ऐसी नई तकनीक स्थापित की, जो कृत्रिम हृदय को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट कर सकती है। एक करोड रुपये की कीमत का यह कृत्रिम हृदय कितना वजनी है?
(क) 400 ग्राम
(ख) 800 ग्राम
(ग) 200 ग्राम
(घ) 1000 ग्राम
2. कार्डिफ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने उस प्रोटीन की खोज की, जिसकी अनुपस्थिति पुरुषों में इंफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार है। यह प्रोटीन कौन सी है?
(क) पीएलसी-जिटा
(ख) एएलसी-जिटा
(ग) टीएलसी-जिटा
(घ) एलसी-जिटा
3. इन दिनों वैज्ञानिक ऐसे अति सूक्ष्म लेंस तैयार करने में जुटे हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की मोटाई क्रेडिट कार्ड जितनी होगी। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि एक मिलीमीटर चौडाई में ऐसे कितने लेंस स्थापित किए जा सकेंगे?
(क) लगभग 400
(ख) लगभग 800
(ग) लगभग 1500
(घ) लगभग 3000
4. आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों का दावा है कि लाखों साल पहले एक विशालकाय अंतरिक्ष पिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद आई भयानक सूनामी की वजह से बर्फ युग प्रारम्भ हुआ था। टकराने की यह घटना आज से कितनी प्राचीन है?
(क) 45 लाख वर्ष
(ख) 25 लाख वर्ष
(ग) 5 लाख वर्ष
(घ) 65 लाख वर्ष
5. हाल ही में वैज्ञानिकों को प्राणघातक वायरस सार्स से मिलते-जुलते एक नए घातक वायरस का पता चला है। क्या आप बता सकते हैं कि सार्स वायरस किस अंग को गंभीर रूप से प्रभावित करता है?
(क) हृदय
(ख) किडनी
(ग) आंत
(घ) श्वसन तंत्र
सही उत्तर- 1.क, 2.क, 3.ग, 4.ख, 5.घ
जुकाम का नया इलाज
हाल ही में वैज्ञानिकों ने उस महत्वपूर्ण प्रक्रिया की खोज की है, जिसके तहत वायरस शरीर की कोशिकाओं का इस्तेमाल कर अपनी संख्या में वृद्धि करता है। विशेषज्ञों की राय है कि इस खोज से जुकाम समेत कई वायरल बीमारियों का नया इलाज विकसित किया जा सकेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैल्फिोर्निया के वैज्ञानिकों ने हालैंड के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर यह खोज की कि कुछ आरएनए वायरस मानव कोशिका की मुख्य डीएनए रिपेयर एक्टीविटीज पर कब्जा कर लेता है, ताकि वायरस को फैलने के लिए जरूरी जेनेटिक मैटीरियल पैदा हो सके। गौरतलब है कि मानव में आरएनए वायरस से पैदा होने वाली बीमारियों में जुकाम, इंफ्लूएंजा, हेपेटाइटिस सी, वेस्ट नाइल फीवर प्रमुख हैं।
रामनयन सिंह