Move to Jagran APP

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

By Edited By: Published: Wed, 19 Sep 2012 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2012 12:00 AM (IST)
विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

1. 35 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा छोडा गया वह कौन सा प्रथम अंतरिक्ष यान है, जो किसी भी समय सौरमंडल की परिधि से बाहर की यात्रा करने वाला है?

loksabha election banner

(क) वायॅजर 4

(ख) डिस्कवरी

(ग) वायॅजर 1

(घ) चैलेंजर

2. क्या आप बता सकते हैं कि नासा द्वारा प्रक्षेपित उपरोक्त अंतरिक्ष यान इस समय सूर्य से लगभग कितनी दूरी पर यात्रा कर रहा है?

(क) 17 अरब किलोमीटर

(ख) 7 अरब किलोमीटर

(ग) 27 अरब किलोमीटर

(घ) 37 अरब किलोमीटर

3. हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक आप्टिकल फाइबर्स से युक्त ऐसे अद्भुत कारपेट का निर्माण किया है, जो किसी वृद्ध या रोगी व्यक्ति के गिरने से पहले एलर्ट कर सकता है। यह अति उपयोगी कारपेट किस विश्व प्रसिद्ध संस्थान की देन है?

(क) यूनिवर्सिटी ऑफ मानचेस्टर

(ख) एमआईटी

(ग) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

(घ) टेक्सास यूनिवर्सिटी

4. क्या आप नासा के कैप्लर द्वारा खोजे गए उस ग्रह की दूरी का अनुमान लगा सकते हैं, जो एक साथ दो तारों की परिक्रमा करता है?

(क) 900 प्रकाश वर्ष दूर

(ख) 1900 प्रकाशवर्ष दूर

(ग) 4900 प्रकाश वर्ष दूर

(घ) 3900 प्रकाश वर्ष दूर

5. पिछले दिनों आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने ऐसी प्रोटीन की खोज की है, जो मांसपेशियों का वजन बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्रोटीन कौन सी है?

(क) जीआरबी1

(ख) जीआरबी20

(ग) जीआरबी5

(घ) जीआरबी10

सही उत्तर- 1.ग, 2.क, 3.क, 4.ग, 5.घ

रामनयन सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.