विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के वैज्ञानिकों ने यह खोज की कि अदरक में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो ब्लॅड सुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। यह लाभकारी तत्व कौन सा है?
(क) जिंजरा
(ख) जिंजरॉक
(ग) जिंजरॉल्स
(घ) जिंजरॉन
2. साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एक खास दवा से शरीर में सुस्त पडे एचआईवी वायरस को बाहर निकाला जा सकता है। यह दवा कौन सी है?
(क) कोरीनोस्टैट
(ख) टोरीनोस्टैट
(ग) वोरीनोस्टैट
(घ) पोरीनोस्टैट
3. कोरिया के वैज्ञानिकों ने ऐसी लचीली मोबाइल बैटरी बनाई है, जिसे मनचाहे ढंग से मोडा जा सकता है। विशेषज्ञों की राय है कि इस खोज से शीघ्र ही मुड सकने वाले मोबाइल फोन बाजार में उपलब्ध होंगे। यह उपयोगी बैटरी किस प्रमुख संस्थान की देन है?
(क) कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
(ख) सिओल एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
(ग) कोरिया एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
(घ) कोरिया एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस
4. यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने पौधों में पाए जाने वाले ऐसे तत्व की खोज की है, जो स्तन कैंसर के फैलाव को रोकता है। यह तत्व कौन सा है?
(क) फिनेल आइसोथिओसिनेट
(ख) फेनेथिल आइसोथिओसिनेट
(ग) टिफेन आइसोथिओसिनेट
(घ) फिनेल फेथेनिल
5. भारत स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च समेत कई संस्थानों की एक टीम ने मलेरिया पैरासाइट की जिनोम सिक्वेंसिंग की है, ताकि मलेरिया की नई प्रभावकारी दवा विकसित की जा सके। क्या आप बता सकते हैं कि भारत के लोग किस प्रकार की मलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं?
(क) प्लाजमोडियम विवाक्स
(ख) ग्लासमोडियम विवाक्स
(ग) लासमोडियम विवाक्स
(घ) क्लाजमोडियम विवाक्स
सही उत्तर-.ग, 2.ग, 3.ग, 4.ख, 5.क
रामनयन सिंह