Move to Jagran APP

ऐप्स से सॉल्व करें मैथ्स की मिस्ट्री

ऐप्स से सॉल्व करें मैथ्स की मिस्ट्री इंजीनियरिंग या फिर किसी दूसरे एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मैथ्स की मिस्ट्री सुलझाने में परेशानी आ रही है, तो कुछ ऐप्स की हेल्प ले सकते हैं। ये ऐप्स मैथ्स के पेचीदा प्रॉब्लम्स को भी आसानी से सॉल्व कर देते हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 11:49 AM (IST)
ऐप्स से सॉल्व करें मैथ्स की मिस्ट्री

ऐप्स से सॉल्व करें मैथ्स की मिस्ट्री इंजीनियरिंग या फिर किसी दूसरे एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मैथ्स की मिस्ट्री सुलझाने में परेशानी आ रही है, तो कुछ ऐप्स की हेल्प ले सकते हैं। ये ऐप्स मैथ्स के पेचीदा प्रॉब्लम्स को भी आसानी से सॉल्व कर देते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में, जो मैथ्स को बना सकते हैं बेहद ईजी...

loksabha election banner

Photomath

मैथमेटिकल प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के लिए फोटोमैथ हेल्पफुल ऐप है। अगर आपको किसी इक्वेशन या फिर अर्थमेटिक प्रॉब्लम को सॉल्व करना है, तो कैमरे को उस पीस पर प्वाइंट आउट करें, जिसके बाद ऐप उस इक्वेशन या प्रॉब्लम को आसानी से सॉल्व कर देगा। हालांकि यहां भी कुछ सीमाएं हैं। ऐप हैंडराइटिंग प्रॉब्लम को रिकग्नाइज नहीं कर पाता है। यह प्रिंटेड क्वैश्चन को आइडेंटिफाई कर उसका बेहतर रिजल्ट देता है। यह ऐप क्वाडैट्रिक इक्वेशंस और कैलकुलस प्रॉब्लम को सॉल्व नहीं कर पाता है। आप इस ऐप की मदद से बेसिक अर्थमेटिक प्रॉब्लम्स और अलजेब्रिक इक्वेशन को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। यह किसी क्वैश्चन का सॉल्यूशन स्क्रीन पर शो करता है। स्टेप्स के जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि उस क्वैश्चन को कैसे सॉल्व किया गया है? वैसे, आपने जो भी क्वैश्चंस सॉल्व किए हैं, वे सेव रहते हैं। अगर आपको पुराने सॉल्व किए गए प्रॉब्लम्स को देखना है, तो उसे आसानी से देख सकते हैं। फोटोमैथ ऐप आईओएस और विंडोज फोन के लिए फ्री है।

MyScript Calculator

यह ऐप मैथ के इक्वेशंस को सॉल्व करने के लिहाज से यूजफुल है। ऐप की खासियत है कि यह हैंडराइटिंग को भी रिकग्नाइज करता है, इसलिए आप स्क्रीन पर इक्वेशंस को ड्रॉ कर उसका आंसर हासिल कर सकते हैं। यह ऐप बेसिक अर्थमेटिक, स्क्वायर रूट्स के अलावा, ट्रिग्नोमेट्री, लॉगरिदम्स, पर्सेंटेज को सपोर्ट करता है। मान लीजिए कि आप 2+?= 10 ड्रॉ करते हैं, तो यह आपको करेक्ट आंसर बता देगा। हैंडराइटिंग अगर सही नहीं

है, तो ऐप उसे रिकग्नाइज नहीं करेगा। माइस्क्रिप्ट ऐप आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए फ्री में उपलब्ध है। इस ऐप को यूज करना भी काफी आसान है।

Mathematics

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मैथमेटिक्स पावरफुल कैलकुलेशन ऐप है। इस ऐप में कैलकुलेशन, फंक्शंस, इक्वेशंस, पॉलिनोमियल, कैलकुलेटर, न्यूमेरिकल सिस्टम आदि जैसे अनगिनत फीचर्स दिए गए हैं। किसी भी फॉर्मूले को यह 2डी या 3डी प्लॉट में दिखता है। इस ऐप की मदद से आप विक्टर्स, मैट्रिक्स आदि को आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह ऐप बिल्कुल फ्री है। इस ऐप की मदद से आप मैथमेटिकल प्रॉब्लम्स को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं।

iMathematics

इस ऐप की खासियत है कि आप अपने इक्वेशन यहां टाइप कर सकते हैं और ऐप उसे सॉल्व कर देगा। इसका पेड वर्जन ऐप फोटोमैथ ऐप की तुलना में ज्यादा इक्वेशन सॉल्व कर सकता है। इन सबके अलावा, इस ऐप में अलग-अलग लर्निंग मॉड्यूल्स हैं। यहां पर 120 से अधिक टॉपिक्स, 1000 से अधिक फॉर्मूले, अट्रैक्टिव यूजर इंटरफेस और कैलकुलेट्र्स दिए गए हैं। इस ऐप के जरिए आप अलजेब्रा, ज्योमेट्री, ट्रिग्नोमेट्री और कैलकुलस से जुड़े इक्वेशंस को सॉल्व कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप कॉन्सेप्ट का शॉर्ट डिफिनिशन भी देता है। इसके अलावा, यहां एग्जाम्पल्स को इलॅस्ट्रेशन के तौर पर देख सकते हैं। अगर कोई टर्म कॉम्प्लेक्स है, तो ऐप में उसके साथ लिंक्स भी दिए गए हैं। जहां आपको उस टॉपिक्स या टर्म से रिलेटेड पूरी डिटेल मिल जाएगी। उदाहरण के तौर पर अगर एक टॉपिक है 'सॉलिड्स ऑफ रिवॉल्यूशनÓ और उसमें ट्रंगकैटिड कोन के बारे में कुछ बताया गया है। ट्रेंगकैटिड कोन क्या है? इसके बारे में आर्टिकल्स के अंत में लिंक दिया गया होता है, फिर उस लिंक पर क्लिक कर आप डिटेल्स जान सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप में विकिपीडिया का लिंक भी है। ऐप के फ्री वर्जन में मैथ्स के बेसिक कॉन्सेप्ट को जान सकते हैं, लेकिन प्रो वर्जन में मैथ्स के एडवांस्ड वर्जन के बारे में बताया गया है। ऐप का बेसिक वर्जन आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री है, लेकिन प्रो-वर्जन पेड है।

PCalc

आपको ऐप स्टोर पर कई साइंटिफिक कैलकुलेटर ऐप्स मिल जाएंगे। लेकिन यह ऐप इसलिए भी खास है, क्योंकि आपको यहां नोटिफिकेशन सेंटर विजिट मिलेगा। इसका मतलब यह है कि जब आपको कैलकुलेशन करने की जरूरत होती है, तो आपको हर बार ऐप लॉन्च नहीं करना पड़ता है। बस आपको अपने स्क्रीन को टॉप से नीचे की तरफ स्वाइप करना होता है। इससे कोई मतलब नहीं है कि आपने इसे कब लॉन्च किया था। यह पेड ऐप है। इसे ऐपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इस ऐप को खरीदने से पहले इसका फ्री वर्जन ट्राई कर सकते हैं।

Khan Academy

खान एकेडमी वीडियो ट्यूटोरियल के लिए फेमस है। दूसरे सब्जेक्ट के साथ मैथ्स के वीडियो ट्यूटोरियल भी यहां उपलब्ध हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप सब्जेक्ट को चुन कर वीडियो ट्यूटोरियल देख सकते हैं। इस ऐप में आपको प्रैक्टिस क्वैश्चंस भी मिलते हंै। इसे ऐपल के ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके ट्यूटोरियल वीडियो आप एंड्रॉयड और विंडोज फोन पर भी देख

सकते हैं।

Meritnation

यह ऐप इंडियन स्टूडेंट्स के लिए गाइड बुक की तरह है। यह ऐप क्लास 6 से 12 के सीबीएसइ, आइसीएसइ और स्टेट बोर्ड, जैसे- महाराष्टï्र, केरल और तमिलनाडु के सिलेबस को कवर करता है। यहां आपको हर सेक्शन के प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल जाएगा। खासकर इंडियन स्टूडेंट्स, जो एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यूजफुल है। इस ऐप को यूज करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए फ्री है।

Mathematicus

यह ऐप उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है, जिन्हें मैथमेटिक्स का फॉर्मूला याद रखने में परेशानी होती है। यहां आपको सभी इंपॉर्टेंट फॉर्मूले मिल जाएंगे। यहां पर सभी फॉर्मूले टॉपिक्स के हिसाब से दिए गए हैं। अगर आपको ट्रिग्नोमेट्री का फॉर्मूला देखना है, तो आपको इससे रिलेटेड सभी फॉर्मूले इसी ऐप के अंदर मिल जाएंगे। हालांकि, इस ऐप में आपको दूसरी चीजें नहीं मिलेंगी, लेकिन फॉर्मूले के लिहाज से यह बेहतरीन ऐप है। यह ऐप विंडोज फोन यूजर्स के लिए फ्री है।

Graphing Calculator

एक्चुअल ग्राफिंग कैलकुलेटर जो टीएल-84 की तरह होता है। इसकी कीमत करीब 100 डॉलर होती है, लेकिन आपको इसके फंक्शन पर आधारित कई सारे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर मिल जाएंगे। इस ऐप को मैथलैब ने तैयार किया है, जो काफी यूजफुल है। इस ऐप में कई सारे फंक्शंस हैं, जैसे- ग्राफ, पोलर ग्राफ, वैल्यू ऐंड स्लॉप्स, रूट्स, एक्सट्रिम्स इंटरसेक्शंस, अलजेब्रा, मैट्रिक्स, फ्रैक्शंस, डेरिवेटिव्स, कॉम्प्लेक्स नंबर्स आदि। जैसे ही आप कोई इक्वेशन टाइप करेंगे। आपको रिजल्ट मिल जाएगा। यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.