Jokes: जब मास्टरजी के 'मन में लड्डू फूटा'...
Jokes: सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
Jokes: सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jokes :
मास्टरजी: बच्चों, 'मन में लड्डू फूटा' इस कहावत को समझाओ।
पिंकू: नहीं आता। लेकिन सर कल मुझे एक सपना आया था।
मास्टरजी: क्या सपना आया था?
पिंकू: कि आपका स्वयंवर हो रहा है।
मास्टरजी: अच्छा।
पिंकू: स्वयंवर में बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी हीरोइनें थीं और कई इंटरनेशनल लेवल की मॉडल भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।
मास्टरजी: सच में?
पिंकू: अरे हां सर, और वो आपसे शादी करने के लिए बहुत उत्सुक भी थीं।
मास्टरजी: अरे वाह, फिर?
पिंकू: और आपको एक साथ तीन हीरोइनों के साथ शादी करने की छूट भी थी।
मास्टरजी: फिर क्या हुआ?
पिंकू: फिर क्या, खुद ही देख लीजिए, मन में लड्डू फूट गया।
मास्टरजी शर्म से पानी पानी।