जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:
1.
ट्रेन में खूबसूरत लड़की को किसी ने टक्कर मार दी...और फिर...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
लड़की -आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
लड़की - क्या करते हो तुम....
कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...
2.
टीचर: तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर: अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट: या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
3.
टीचर: न्यूटन का नियम बताओ।
स्टूडेंट: सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है।
टीचर: चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट: .......और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।