तापने के दौरान महिला जली
संसू, मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के दिउरीसाई निवासी 42 वर्षीय बसंती तापने के क्रम में झुलस गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:50 PM (IST)
संसू, मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के दिउरीसाई निवासी 42 वर्षीय बसंती हेंब्रम नामक महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे की है। बसंती हेंब्रम देर शाम मिट्टी के बर्तन में खटिया में बैठकर आग सेक रही थी। उसी दौरान कपड़े में आग लग जाने के कारण गंभीर रूप से जल गई है। किसी ग्रामीण ने 108 पर डायल कर सूचना दी। जिसे सामुदायिक केंद्र मझगांव लाया गया। महिला का डॉ. कृष्णा लाला ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें