Move to Jagran APP

चाईबासा-रांची सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले ध्यान दें, परिवर्तित मार्ग से पूरा करें सफर

Jharkhand. पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त ने जलजमाव के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस मार्ग पर स्थिति सामान्य होने तक संबंधित पदाधिकारियों को विशेष नजर रखने को कहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 08:13 PM (IST)
चाईबासा-रांची सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले ध्यान दें, परिवर्तित मार्ग से पूरा करें सफर
चाईबासा-रांची सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले ध्यान दें, परिवर्तित मार्ग से पूरा करें सफर
चाईबासा, जेएनएन। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क यातायात पर प्रभाव पड़ा है। चक्रधरपुर होकर रांची जाने वाला मुख्य मार्ग चक्रधरपुर और बंदगांव के बीच क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आ रही है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी प्रकार के वाहनों को इस मार्ग से यात्रा न करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा है कि चाईबासा से रांची जाने वाले सभी वाहनों को सरायकेला होते हुए रांची जाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा जलजमाव में फंसे दोनों तरफ के वाहनों को वापस लौटने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें परिवर्तित मार्ग की जानकारी उपलब्ध कराते हुए आगे का सफर पूरा करने की हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में कैंप करने एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखने का निर्देश भी जारी किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.