Move to Jagran APP

जगन्नाथपुर विधानसभा में पड़े 1,13,358 वोट, वोट डालने में आधी आबादी रही आगे

जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव में कुल 113358 मतदाताओं ने मतदान किया है। मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 56746 महिला व 56642 पुरुष वोटर शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:17 AM (IST)
जगन्नाथपुर विधानसभा में पड़े 1,13,358 वोट, वोट डालने में आधी आबादी रही आगे
जगन्नाथपुर विधानसभा में पड़े 1,13,358 वोट, वोट डालने में आधी आबादी रही आगे

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव में कुल 1,13,358 मतदाताओं ने मतदान किया है। मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 56,746 महिला व 56,642 पुरुष वोटर शामिल हैं। विधानसभा में सबसे अधिक वोट बूथ संख्या 160 उ. मध्य विद्यालय कोलाईसाईं में पड़े। यहां 1069 में से 859 मतदाताओं ने वोट डाले। महिलाओं ने 458 व पुरुष ने 401 वोट डाले। सबसे कम मतदान बूथ संख्या 233 प्राथमिक विद्यालय रायरोवां में हुआ। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। यहां मात्र 50 वोट पड़े। महिलाओं ने 17 व पुरुष 33 वोट पड़े। जगन्नाथपुर विधानसभा 54 अजजा सीट पर री-लोकेटेड क्षेत्र में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जमकर वोट पड़े। मिली जानकारी के अनुसार री-लोकेटेड क्षेत्र के बूथ सं. 24 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगपुंगा से प्रावि. सोनापी की गई थी जिसमें 408 वोट पड़े। बूथ सं. 23 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमडीह से मध्य विद्यालय छोटानागरा किया गया था जिसमें 269 वोट पड़े। उसी तरह, बूथ सं. 34 प्राथमिक विद्यालय कासियापेचा से प्राथमिक विद्यालय रोआम किया गया था जिसमें 201 वोट पड़े। जराईकेला थाना अंतर्गत बूथ सं. 20 उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरिलपोसी से प्राथमिक विद्यालय दीघा किया गया था जिसमें 152 वोट पड़े बूथ सं. 21 उत्क्रमित मध्य विद्यालय विटको प्रथमिक विद्यालय दीघा किया गया था जिसमें 214 वोट पड़े। गोइलकेरा थाना अंतर्गत बूथ सं. 231 मध्य विद्यालय बोरोई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आराहंसा किया गया, था जिसमें 515 वोट पड़े।

loksabha election banner

बूथ सं.232 प्राथमिक विद्यालय बायहातु को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आराहंसा किया गया था जिसमें 187 वोट पड़े। बूथ सं. 233 प्राथमिक विद्यालय रायरोवा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आराहंसा किया गया था जिसमें 50 वोट पड़े।

टोंटो थाना अंतर्गत बूथ सं. 221 प्राथमिक विद्यालय बुंडू था जिसमें 465 वोट पड़े। बूथ सं. 222 उमवि. (उ. भाग) बांकी था जिसमें 109 वोट पड़े। बूथ सं. 223 उमवि (द.भाग) को प्राथमिक विद्यालय रोवाम किया गया, था जिसमें 245 वोट पड़े। बूथ सं. 224 मध्य विद्यालय रेगड़ाहातु में 238 वोट पड़े। बूथ सं. 225 उमवि रेगड़ाहातु से स्थानांतरित कर मध्य विद्यालय सुईअम्बा किया गया था जिसमें 103 वोट पड़े। जेटेया थाना अंतर्गत बूथ सं. 74 मध्य विद्यालय बुरुबोड़ता से स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय उदाजो किया गया था जिसमें 531 वोट पड़े। बूथ सं. 73 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंबासाई को प्रावि. कितांगतोड़ाग था जिसमें 296 वोट पड़े। बूथ सं. 85 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताड़ेया से स्थानांतरित कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेटेता किया गया था जिसमें 421 वोट पड़े। मनोहरपुर थाना अंतर्गत बूथ सं. तीन प्राथमिक विद्यालय झारबेड़ा को प्राथमिक विद्यालय सिरका किया गया, था जिसमें 629 वोट पड़े। गुवा थाना अंतर्गत बूथ सं. 32 उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाटकुड़ी (पूर्वी भाग) से स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय रोआम था जिसमें 260 वोट पड़े। बूथ सं. 33 उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाटकुड़ी (पश्चिमी भाग) से स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय रोआम किया गया था जिसमें 500 वोट पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.