सुबह पांच बजे ही पत्थर रख कर अपना स्थान पक्का कर रहे थे वोटर
कलस्टर से मतदान कर्मी केंद्र में छह बजे सुबह को पहुंचे तो 3-4 कतारों में लंबा पत्थरों का लाइन लगी हुई थी।
सुबह पांच बजे ही पत्थर रख कर अपना स्थान पक्का कर रहे थे वोटर
संवाद सहयोगी, चाईबासा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का उत्साह काफी अधिक देखा गया। टोंटो प्रखंड में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। घोर नक्सल प्रभावित टोंटो प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक रेंगडाहातु मतदान केंद्र में सुबह पांच बजे से ही मतदाता पहले मतदान करने के लिए पत्थर रख कर कतार में अपना स्थान पक्का कर रहे थे। कलस्टर से मतदान कर्मी केंद्र में छह बजे सुबह को पहुंचे तो 3-4 कतारों में लंबा पत्थरों का लाइन लगी हुई थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि माओवादियों ने वोट नहीं देने का फरमान जारी किया हुआ था, इसलिए सभी सुबह में ही वोट डाल कर घरों में लौट गये। साथ ही मई माह का धूप भी काफी तेज था। यही कारण रहा कि रेंगडाहातु में बने उत्तर और दक्षिणी मतदान केन्द्र में सुबह दो घंटे में ही 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था।