कोरोना काल में वीडियो कान्फ्रेंसिग है कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का उत्तम प्रयास : डीआरएम
इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनर्स यूनियन (आइआरएसटीएमयू) ने चक्र
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनर्स यूनियन (आइआरएसटीएमयू) ने चक्रधरपुर मंडल के सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों के लिए डिवीजनल सेफ्टी वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू के साथ सीनियर डीएसटीई नीरज पांचाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। डीआरएम साहू ने इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनर्स यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में इस प्रकार के आयोजन से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। अभी हमें बहुत ही ज्यादा सतर्क होकर अपना कार्य करना है। अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोना चाहिए। यदि आप बाहर जाते हैं और लोगों के संपर्क में आते हैं, तो आपको अच्छे से साबुन से स्नान करना चाहिए। एसएंडटी कर्मचारियों को नई और अत्याधुनिक उपकरणों की अच्छे से ट्रेनिग लेनी चाहिए और मंडल में ही हर नई तकनीक के उपकरण का एक मॉडल होना चाहिए। कर्मचारियों को उसकी प्रॉपर ट्रेनिग मंडल में देने की व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को संगठन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रखी। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विभागीय समस्याओं को प्वाइंट आउट किया तथा जल्द ही समाधान का भरोसा भी दिया। सीनियर डीएसटीई नीरज पांचाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने नॉलेज को अपग्रेड करने पर ध्यान देने पर बल दिया। सीनियर डीएसटीई ने कहा कि सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के बेहतर भविष्य के लिए हम जितना अधिक आत्म निर्भर बनेंगे, हमारा भविष्य उतना ही उज्जवल होगा। कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई शॉर्ट कट नहीं अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि यह बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार, महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महबूब संधी ने चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारियों की कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा डोनेशन करने का आह्वान किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर लालमीण ने चक्रधरपुर मंडल के सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। वीडियो कान्फ्रेंस में रंजय कुमार, जनार्दन राऊत, जितेन्द्र जेना, अमित कुमार, प्रदीप कुमार तांती, रामलगन प्रसाद, विपुल महतो, सुनील कुमार, सुशांत शीत, अजय चौहान, आमोद कुमार, प्रमोद कुमार, कुंदन कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अभिमन्यु कुमार, राज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, अनिल कुमार रंजन, सुदर्शन कुमार, जगन्नाथ महतो, मनोज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, सुमित कुमार, हिमांशु प्रधान, कुश कुमार मुखी, सदानंद कुमार, विश्वजीत घोष, रंजीत कुमार, सुशील कुमार, उत्तम कुमार आदि भी जुड़े।