जगन्नाथपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 12:05 AM (IST)
संसू, जगन्नाथपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क, हेलमेट, ओवरलोड, ओवरस्पीड व डिक्की की जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों का चालान भी काटा गया। अभियान में परिचार पुलिस अवर निरीक्षक निर्भय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक तारकनाथ सिंह, रविकिशोर तिवारी, हवलदार जोगेश्वर प्रसाद मेहता आदि शामिल थे। जांच अभियान जगन्नाथपुर बा•ार चौक, कोलायसाई मोड मुख्य सड़क पर एवं जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के पास चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें