Move to Jagran APP

श्रमिकों की एकजुटता ही यूनियन की ताकत : राजेंद्र सिंह

झारखंड-ओडिशा बार्डर स्थित मुर्गाबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में रविवार को काटामाटी माइंस मजदूर सभा यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:54 PM (IST)
श्रमिकों की एकजुटता ही यूनियन की ताकत : राजेंद्र सिंह
श्रमिकों की एकजुटता ही यूनियन की ताकत : राजेंद्र सिंह

-आल इंडिया ट्रेड यूनियन 23 व 24 फरवरी को करेगी भारत बंद

loksabha election banner

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : झारखंड-ओडिशा बार्डर स्थित मुर्गाबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में रविवार को काटामाटी माइंस मजदूर सभा यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक यूनियन जेनरल सेक्रेटरी बीरो नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान आल इंडिया ट्रेड यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह व ट्रेड यूनियन जिला संयोजक सत्य नारायण पंडा को भी बुला लिया गया था। आल इंडिया ट्रेड यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि श्रमिकों की मजबूती ही संगठन की ताकत है। इसके लिए विभिन्न खान व खदानों में कार्यरत श्रमिकों को एकजुट करना होगा। इन्हें मिलने वाले अधिकारों के विषय में विस्तार से अवगत करें, ताकि यह लोग यूनियन के मूल उद्देश्य को समझकर अधिक संख्या में जुड़ना शुरू करेंगे। बताया कि खान मालिक, खदान मालिक व सरकारी तंत्र मिलकर श्रमिकों के हक को मार रहे हैं। यह सब जागरूकता के अभाव में हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन सारी समस्याओं को विभिन्न कंपनी प्रबंधन से मिलकर श्रमिकों की आवाज को रखा जाएगा। यदि कंपनी प्रबंधन सकारात्मक जवाब नहीं देती है तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए भी पीछे नहीं हटेगी। बताया कि आल इंडिया ट्रेड यूनियन फरवरी महीने में 23 और 24 फरवरी को भारत बंद करने की घोषणा करने जा रही है। यह आंदोलन श्रमिकों के हित में होगा। उन्हें न्याय दिलाने की यूनियन की जिम्मेदारी है। काटामाटी माइंस मजदूर सभा जेनरल सेक्रेटरी बीरो नायक ने बताया कि काटामाटी खदान प्रबंधन ने प्रभावित गांव के बेरोजगारों को ठेका मजदूर पर रखने के लिए वोकेशनल ट्रेनिग कराया था। छह महीने बीत गया परंतु उन्हें किसी तरह का कोई रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके पहले जितने भी बेरोजगार काम कर रहे थे उन्हें काम से बैठा दिया गया है। बैठक में आल इंडिया ट्रेड यूनियन संयोजक सत्य नारायण पंडा ने भी विचार साझा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.