Move to Jagran APP

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से दिया दिशा निर्देश

भारतीय जनता पार्टी की झारखंड जनसंवाद रैली रविवार को चक्रधरपुर नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में संध्या चार बजे से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:19 AM (IST)
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से दिया दिशा निर्देश
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से दिया दिशा निर्देश

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड जनसंवाद रैली रविवार को चक्रधरपुर नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में संध्या चार बजे से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई। भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से चक्रधरपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। मौके पर पार्टी, संगठन और केंद्र सरकार के हित व मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भाजपा नेताओं को दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सिंहभूम के पूर्व सांसद सह भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, नगर महामंत्री कुमार विवेक, राजेश गुप्ता, अशोक दास, शेष नारायण लाल, वार्ड पार्षद निक्कू सिंह, सोमनाथ रजक, कविता राठौर, सुनीता मुखी, दीपक पासवान, इंद्रजीत सामड, अश्विनी प्रमाणिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.