Move to Jagran APP

सर्पदंश से दो गंभीर, इलाजरत

प्रखंड में इन दिनों सांपों का आंतक जारी है। प्रखंड में प्रत्येक दिन सांप एक दो ग्रामीणों को अपना शिकार बन रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 08:11 PM (IST)
सर्पदंश से दो गंभीर, इलाजरत
सर्पदंश से दो गंभीर, इलाजरत

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड में इन दिनों सांपों का आंतक जारी है। प्रखंड में प्रत्येक दिन सांप एक दो ग्रामीणों को अपना शिकार बन रहे हैं। मनोहरपुर बाजार क्षेत्र के संजय कुमार का पुत्र आशुतोष कुमार 14 घर के बाहर खड़ा था। उसी समय सांप ने उसके दांए पैर में डस लिया। परिजनों ने उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उसे इलाज के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। दूसरी घटना प्रखंड के रोगों गांव की है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे प्रसाद चेरोवा की बेटी बालेमा चेरोवा 16 वर्ष खेत में काम रही थी। उसी समय सांप ने दांए हाथ में काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.