सर्पदंश से दो गंभीर, एक रेफर
सर्पदंश से एक युवक व एक वृद्धा गंभीर हो गए। पहला मामला सेरेंगदा गांव
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : सर्पदंश से एक युवक व एक वृद्धा गंभीर हो गए। पहला मामला सेरेंगदा गांव के प्रकाश मुंडा 27 वर्ष का है। शनिवार की रात वह घर में सोया हुआ था। उसी समय जहरीले सांप ने उसे बायें हाथ में काट लिया। जिससे वह गंभीर हो गया। रविवार को परिजनों ने प्रकाश को मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने प्रकाश का प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है। दूसरा मामला मनोहरपुर प्रखंड के लाईलोर पंचायत के रायकापाट गांव में दिलवर कच्छप 65 वर्ष अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। वहीं परिजनों ने मनोहरपुर के सीएचसी में दाखिला कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें