Move to Jagran APP

युवाओं को माओवादी संगठन से जोड़ने को प्रेरित करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के जोनन कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:42 PM (IST)
युवाओं को माओवादी संगठन से जोड़ने को प्रेरित करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार
युवाओं को माओवादी संगठन से जोड़ने को प्रेरित करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के जोनन कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना अंतर्गत रोलाहातु गांव का 25 वर्षीय एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा उर्फ डोबरो मुंडा और 24 वर्षीय गालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा शामिल हैं। तलाशी के दौरान दोनों के पास से माओवादी संगठन का सर्कुलर, भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी रिजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति, पर्चा, संगठन में नई भर्ती साथियों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए कुछ पाठ्य-पुस्तिका एवं संगठन का राजनीतिक शिक्षण माला बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने रविवार को चाईबासा में दोनों सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। एसपी ने बताया कि एतवा व उसका सहयोगी गालू महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते थे। महाराज के आदेश पर टोकलो, पैदमपुर, लॉजी, रोलाहातु, गड़कदा आदि जगहों में घूम-घूमकर भाकपा माओवादी संगठन की विचारधारा को फैलाने का काम करते थे। साथ-साथ ही नवयुवकों को संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। पूछताछ के क्रम में एतवा मुंडा ने पुलिस को जानकारी दी कि वह लॉजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ एवं कुचाई थाना अंतर्गत नीमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। इनके खिलाफ टोकलो थाना में दो और कुचाई थाना में नक्सल कांड से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में चक्रधरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया और पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार महतो का सक्रिय योगदान रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.