टोंटो थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान
टोंटो थाना क्षेत्र में शनिवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव व टोंटो थाना प्रभारी राकेश खावास के सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों से कागजात की मांग की..
जासं, चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र में शनिवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव व टोंटो थाना प्रभारी राकेश खावास के सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों से कागजात की मांग की। इस दौरान कई मोटरसाइकिल चालक हेलमेट व मास्क नहीं लगाने के कारण उनको हिदायत देकर छोड़ा गया, लेकिन दुबारा पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने की बात पुलिस पदाधिकारियों ने कही। चेकिग अभियान में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल था। साथ ही वाहन चेकिग अलग-अलग स्थानों को बदलकर किया गया। साथ ही उनके द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।