9.55 करोड़ रुपये की लागत से बड़बिल में बनेगा स्टेडियम, निर्माण को राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी
वर्षों से नगर में सभी सुविधाओं से युक्त एक स्टेडियम निर्माण की मांग को आखिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के अवसर पर शनिवार सुबह बड़बिल नगर बीजू जनता दल के उत्साह से भरे सदस्यों ने अपने विधायक मीनाक्षी महंतो का स्वागत करते हुए एक पदयात्रा निकाली।
संवाद सूत्र, बड़बिल : वर्षों से नगर में सभी सुविधाओं से युक्त एक स्टेडियम निर्माण की मांग को आखिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के अवसर पर शनिवार सुबह बड़बिल नगर बीजू जनता दल के उत्साह से भरे सदस्यों ने अपने विधायक मीनाक्षी महंतो का स्वागत करते हुए एक पदयात्रा निकाली। जिला बीजद महासचिव लालटू भाई के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में जिला बीजद सचिव लक्ष्मण महंतो, जिला बीजद कार्यकारी सदस्य हेमंत कुमार सहाय, बड़बिल नगर बीजू युवा जनता दल अध्यक्ष प्रभुदत्त प्रधान, बीजद छात्र नेता सुनील कुमार गुप्ता, बीजू जनता महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता महंतो, वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार महंतो, केदार नाथ बेहरा, मृत्युंजय कुमार दास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, खिलाड़ी और समर्थक शामिल थे। पदयात्रा के बाद स्थानीय बीजद कार्यालय में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त करने हेतु एक विशाल समारोह आयोजन किया गया। समारोह में चांपुआ विधायक मीनाक्षी महंतो ने नगर में 9.55 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण को राज्य कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया गई थी। विधायक मीनाक्षी महंतो ने अपने संबोधित में कहा कि उक्त स्टेडियम निर्माण कार्य 18 महीनों में पूरा किया जाना है। सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियम निर्माण का मुख्य उद्देश्य नगरपालिका और निकटवर्ती क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को अवसर और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं भविष्य में खेल क्षेत्रों से भविष्य निर्माण करना है। समारोह में नगर के फुटबॉल, वालीबॉल खिलाड़ियों को खेल उपकरण भेंट की। इस अवसर पर कई नए सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।